विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandar Bypoll: मांडर में असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा आज... भाजपा के बागी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट... सुरक्षा के कड़े प्रबंध

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Sun, 19 Jun 2022 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 12:42 PM (IST)

Mandar Bypoll 2022 झारखंड के मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 23 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनावी ...और पढ़ें

Mandar Bypoll: मांडर में असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा.. भाजपा के बागी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट
Mandar Bypoll: मांडर में असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा.. भाजपा के बागी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

रांची, डिजिटल डेस्क। Mandar Byelection 2022 आगामी 23 जून को होनेवाले मांडर विधानसभा उप चुनाव के लिए अब माहौल बनने लगा है। गांवों में घूमकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कई दिनों से अपने पार्टी के प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के लिए वोट मांग रहे हैं। अब भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे देव कुमार धान के लिए वोट मांगने एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी झारखंड पहुंच गए हैं। आज रविवार को मांडर में उनकी चुनावी सभा होनेवाली है। इसमें वह भाजपा पर निशाना साधते हुए बागी देव कुमार धान के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। दोपहर दो बजे से उनकी चुनावी सभा होने वाली है। मालूम हो कि देव कुमार धान इस उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि यहां ओवैसी के निशाने पर भाजपा के अलावा और कौन कौन होता है।

इस तरह ओवैसी के करीब पहुंचे देव कुमार धान

मालूम हो कि देव कुमार धान को एक बार इसी क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार भी देव कुमार धान भाजपा से टिकट के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने टिकट काटकर गंगोत्री कुजूर को दे दिया। वह पूर्व विधायक रह चुकी हैं। इसके बाद देव कुमार धान ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। भाजपा ने मनाने की बहुत कोशिश की, नहीं मानें तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया। राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता, इस कहवात को चरितार्थ करते हुए देव कुमार धान ने असदुद्दीन ओवैसी का दामन थाम लिया है। जबकि, असदुद्दीन ओवैसी भाजपा और आरएसएस के मुखर विरोधी हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा क्य असर होता है। वोटर उनकी कितनी बात मानते हैं।

रिजर्व सीट है मांडर विधानसभा क्षेत्र

मालूम हो कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक मतदाता काफी मायने रखते हैं। शायद यही वजह है कि असदुद्दीन ओवैसी इस विधानसभा उपचुनाव में रुचि दिखा रहे हैं। इलाका अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है, इसलिए यहां इसी समुदाय के सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के अलावा यहां कांग्रेस ने विधायक रहे बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी यहां चुनाव सभाएं करने वाले हैं। बंधु तिर्की की विधानसभा सदस्यता रद होने के बाद चुनाव आयोग यहां चुनाव करा रहा है। हर दल की लड़ाई यहां शिल्पी नेहा तिर्की से ही नजर आ रही है। वैसे सभी दल अपनी-अपनी जीत का दाव कर रहे हैं। मतदाता 23 जून को फैसला सुनाएंगे। वोटों की गिनती 26 जून को होगी।

केवल पांच सौ लोगों के जमा होने की इजाजत

उधर, असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ओवैसी यहां चारो मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा कि जिला प्रशासन ने केवल 500 लोगों के इकट्ठा होने की ही अनुमति दी है। एआइएमआइएम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से सीधे दोपहर दो बजे चुनावी सभा के लिए मैदान में पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे तक चुनावी सभा के लिए समय दिया गया है। सभा के बाद असदुद्दीन ओवैसी पार्टी नेताओं की बैठक करेंगे। इसमें संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए चर्चा होगी। झारखंड की राजनीतिक हालात पर भी वह चर्चा कर सकते हैं।