झारखंड के जांबाज़ों का इंतज़ार: सीधे रांची से सेना में भर्ती, दलालों से सावधान रहें
झारखंड में युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर है। रांची में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। डायरेक्टर रिक्रूटिंग रांची कर्नल विकास भोला ने उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर एक बार फिर सामने है, लेकिन उम्मीदवारों को दलालों से बचकर रहना होगा। डायरेक्टर रिक्रूटिंग, रांची कर्नल विकास भोला ने साफ कहा है कि सेना भर्ती रैली में किसी भी प्रकार का बिचौलिया या दलाल प्रभावी नहीं होता। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल वही उम्मीदवार चयनित होंगे, जो निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे। झारखंड राज्य के लिए वर्ष 2025-26 की सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से चार सितंबर 2025 तक रांची में आयोजित होगी। इसे लेकर सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई।
उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था
कर्नल भोला ने बताया कि भर्ती स्थल पर युवाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रैली के दौरान विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के साथ-साथ मेडिकल सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम और एम्बुलेंस स्थल पर तैनात रहेंगे ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।
सेना भर्ती रैली : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- किसी भी स्तर पर दलालों से रहें सावधान।
- सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।
- चयन केवल निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले उम्मीदवारों का होगा।
- किसी भी प्रकार के बिचौलिया या दलाल पर भरोसा न करें।
भर्ती रैली की व्यवस्था
- उम्मीदवारों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात रहेंगे।
- विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
लक्ष्य और प्राथमिकता
- रांची के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सेना में शामिल करना प्राथमिकता है।
- जिला प्रशासन ने भर्ती के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
रैली की शुरुआत: 22 अगस्त 2025
रैली का समापन: 4 सितंबर 2025
स्थान: रांची, झारखंड
रांची के युवाओं के लिए बड़ा अवसर
कर्नल भोला ने यह भी कहा कि रांची और आसपास के जिले के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सेना में शामिल करना प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। उम्मीदवारों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए उप्युक्त व्यवस्था की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।