यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Modi Cabinet 2024: अन्नपूर्णा देवी को बाल एवं महिला विकास मंत्रालय, संजय सेठ बने रक्षा राज्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। इसमें कोडरमा से सांसद ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। इसमें कोडरमा से सांसद और कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।
वहीं, रांची से सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में अन्नपूर्णा देवी मानव संसाधान मंत्रालय में राज्यमंत्री थीं।
झामुमो का आरोप, भाजपा ने किया झारखंडियों का अपमान
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय कैबिनेट में राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाया है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो के लिए झारखंड का हित सबसे पहले हैं। आजसू पार्टी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिलना राज्य का अपमान है।
उन्होंने संजय सेठ को बाहरी बताते हुए कहा कि राज्य के सांसदों को हिस्सेदारी मिलना चाहिए था। आजसू का नाम लिए बगैर कहा कि अब ये लोग भाजपा के पीछे घूमते रहेंगे। ऐसे दल के नेता कैसे कह पाएंगे कि राज्य के लोगों के साथ उनकी प्रतिबद्धता है।
झारखंड के मुद्दे सरना धर्म कोड, ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण, जातीय जनगणना को लागू करने के लिए झारखंड से केंद्रीय कैबिनेट में उचित हिस्सेदारी अपेक्षित था।
उन्होंने गोड्डा के भाजपा सांसद के संदर्भ में कहा कि निशिकांत दूबे सांसद हो सकते हैं लेकिन वे भूमिपुत्र और झारखंडी नहीं हैं। संजय सेठ ने पांच वर्षो तक बंद पड़े एचईसी पर एक सवाल नहीं उठाया।
ये भी पढ़ें- Alamgir Alam Resigned: चंपई सरकार में सियासी हलचल तेज, आलमगीर आलम के इस्तीफा देते ही लॉबिंग शुरू
ये भी पढ़ें- Kalpana Soren: कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, गांडेय विधानसभा सीट से चुनी गई हैं नवनिर्वाचित MLA