विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalpana Soren: कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, गांडेय विधानसभा सीट से चुनी गई हैं नवनिर्वाचित MLA

Published: Mon, 10 Jun 2024 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:41 PM (IST)

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को विधायक पद की शपथ ली और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ...और पढ़ें

कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ
कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिलाई शपथ
  2. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रहे मौजूद
  3. गांडेय विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुईं हैं कल्पना सोरेन

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलाई। विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुए समारोह में उन्होंने कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला है। समय कम है। इसी के भीतर जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह निभाऊंगी।

हेमंत सोरेन बहुत अच्छा काम कर रहे थे। अब जो बचा-खुचा काम है, उसको मुझे पूरा करना है। समय कम है। पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर आगे काम करूंगी।

कल्पना सोरेन को मिल सकता है बड़ा पद

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में कल्पना सोरेन को बड़ा पद दिए जाने की तैयारी चल रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है। महज तीन माह के भीतर कल्पना सोरेन ने खुद को राज्य की राजनीति में स्थापित करने में कामयाबी पाई।

वह लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक बनकर उभरीं। लोकसभा चुनाव में झामुमो के पक्ष में बेहतर परिणाम आया। पार्टी के सांसदों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई।

इसके अलावा सहयोगी कांग्रेस के भी दो सांसद निर्वाचित गए। कल्पना सोरेन ने पूरे राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। एक मायने में उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से पैदा हुई शून्यता को भरने में सफलता पाई।

यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि कल्पना सोरेन आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बन सकतीं हैं। कल्पना सोरेन ने इससे संबंधित सवालों का पूर्व में ही जवाब देते हुए स्पष्ट किया था कि वह संगठन के आदेश से कार्य कर रहीं हैं। संगठन के आदेश पर वह आगे भी काम करतीं रहेंगी।

जनता का स्नेह-आशीर्वाद मेरी शक्ति

एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सम्मान गांडेय विधानसभा की जनता के नाम है। अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने का सौभाग्य मिला।

झामुमो की सिपाही के रूप बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष और हेमंत सोरेन के हिम्मत के साथ अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगी। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम नेता कल्पना सोरेन के विधायक के रूप में शपथ लेने पर कहा कि कल्पना सोरेन बहुत ही समझदार और पढ़ी-लिखी महिला हैं।

वह एक गृहिणी थीं, लेकिन जिस तरह से उनके पति को अपमानित और प्रताड़ित कर जेल भेजा गया। उसके बाद वह अपने पति की जिम्मेदारी निभाने और लोगों की रक्षा करने के लिए बाहर आईं।

वह गांडेय लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में फिर से हमारी सरकार बनेगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

ये भी पढे़ं-

झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन इन विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ा, BJP ने इस सीट पर की बढ़त हासिल

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई जारी, कपिल सिब्बल ने ED का दावा किया खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।