अमित शाह और नितिन नवीन झारखंड में SIR व एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव को देंगे जवाब, दिसंबर में आ सकते हैं धनबाद
गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं, जहां वे 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दूसरे चरण का नेतृत्व करेंगे।

धनबाद में गृहमंत्री अमित शाह और देवघर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पदयात्रा का कर सकते हैं नेतृत्व।
HighLights
अमित शाह और नितिन नवीन दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं।
भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
एसआइआर और एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव का खंडन करेंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं। कांग्रेस गठबंधन के एसआइआर समेत कई मुद्दों पर फैलाए नैरेटिव को काटने के लिए भाजपा लोकतंत्र बताओ अराजकता हटाओ पदयात्रा चला रही है।
पहले चरण की पदयात्रा समाप्त हो चुकी है। दिसंबर में इसका दूसरा चरण संताल परगना और धनबाद में होना है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से बड़े नेताओं का कार्यक्रम मांगा है। गृहमंत्री अमित शाह धनबाद और नितिन नवीन देवघर की पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं।
झारखंड में एसआईआर और एमएमडीआर (खनिज संशोधन विधेयक) के मुद्दे पर झामुमो गठबंधन ने दो दिनों का विधानसभा की विशेष सत्र बुलाकर भाजपा के सामने राजनीतिक चुनौती रखी है। इससे निपटने के लिए दो बड़े नेताओं को झारखंड में लाकर भाजपा लोगों के बीच दृढ़ता से अपनी बात रखेगी। भाजपा नेता 14 दिसंबर से पहले दूसरे चरण की पदयात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
संविधान गौरव दिवस पर भी भाजपा कांग्रेस आमने-सामने
26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव दिवस मना रही है। कांग्रेस भी इस अवसर पर कार्यक्रम कर रही है। झारखंड में पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस और भाजपा संविधान की रक्षा के मुद्दे पर आमने सामने हैं।
दोनों एक दूसरे पर संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को राज्यभर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद यह बहस तेज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- रामायण फिल्म के दृश्यों पर आपत्ति, झारखंड हाई कोर्ट में रोक के लिए जनहित याचिका दायर; राम मंदिर ट्रस्ट को मिले मुआवजा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।