विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah Fake Video Case : जिसको जो मन में आ रहा कर रहा... दिल्‍ली पुलिस के नोटिस पर राजेश ठाकुर का आया बयान

Published: Wed, 01 May 2024 01:33 PM (IST)

Amit Shah Fake Video Case केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले ...और पढ़ें

अमित शाह और राजेश ठाकुर की फाइल फोटो।
अमित शाह और राजेश ठाकुर की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को अमित शाह से संबंधित एक वायरल और एडिटेड वीडियो के प्रसंग में पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल चुका है और वह समय आने पर वकील के माध्यम से इसका जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को यथाशीघ्र अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इस मामले में कई प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के नाम अब तक नोटिस जारी हो चुके हैं।

दिल्‍ली पुलिस का इस्‍तेमाल कर रही मोदी सरकार: राजेश ठाकुर

इस संबंध में अपना पक्ष रखते हुए राजेश ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार अपनी हार को देखकर अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। बिना जांच पड़ताल किए दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजा है। 2 तारीख उपस्थित होने को कहा है। अब राजेश ठाकुर विधिक परामर्श पर आगे बढ़ेंगे।

भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इधर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अरगोड़ा थाने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोपित शैलेंद्र हाजरा एवं रूपेश रजक के खिलाफ भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री संजय कुमार महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि फर्जी वीडियो से संबंधित पेन ड्राइव भी थाना में दिया गया है। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला है और देश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से वायरल किया गया है।

उन्‍होंने कहा, यह वीडियो न सिर्फ अमित शाह की व्यक्तिगत मानहानि है बल्कि यह देश के सामने गलत तथ्य रखने का प्रयास भी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश झा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, संजय महतो, रोमित नारायण सिंह, पवन पासवान आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ के मालिक हैं ढुलू महतो? पांच साल में बढ़कर दोगुनी हुई संपत्ति, पत्‍नी के पास पति से अधिक पैसे

Jharkhand Politics: 'पूरा दम लगा ले, 150 पार नहीं करेगी', CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती