Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को डायवर्ट किया दिल्ली, कई प्लेन के आने में हुई देरी

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 12:26 AM (IST)

    रांची एयरपोर्ट पर शनिवार को तकनीकी कारणों और खराब मौसम की वजह से कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली रांची और बेंगलुरु की कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को डायवर्ट किया दिल्ली। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। तकनीकी कारणों से शनिवार को दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1199), रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1200) व बेंगलुरु-रांची विमान (आइएक्स 1239) रद रहा। वहीं दूसरी ओर, मौसम खराब होने के कारण दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1116) को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1105) ने तीन घंटे 36 मिनट, रांची-चेन्नई विमान (6ई 209) ने एक घंटे, रांची-मुंबई विमान (6ई 298) ने 57 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (6ई 6799) ने 43 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) ने 33 मिनट विलंब से आई।

    वहीं, रांची-दिल्ली विमान (6ई 5024) ने 28 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1103) ने 26 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 1530) ने 25 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 398) ने 16 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

    इधर, चेन्नई-रांची विमान (6ई 6113) 59 मिनट, मुंबई-रांची विमान (6ई 831) 40 मिनट, पुणे-रांची विमान (6ई 6484) 32 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

    यह भी पढ़ें- हमला या सड़क हादसा? बाइक से जा रहे फूल व्यापारी का पैर कटा, जांच में जुटी पुलिस