Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ahmed Patel Died: अहमद पटेल के निधन पर मुख्‍यमंत्री ने जताया दुख, झारखंड के कांग्रेसियों में शोक

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:06 AM (IST)

    Ahmed Patel Death News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लिखा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

    कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल। फाइल फोटो

    रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वे काेरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके निधन पर झारखंड के कांग्रेस नेताओं और राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल के निधन पर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक बंधु तिर्की, पूर्णिमा नीरज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत दर्जनों नेताओं ने फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल साइट्स पर अपनी भावनाएं साझा की हैं।

    कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लिखा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। कांग्रेस के मज़बूत स्तंभ, क़द्दावर नेता, कई दशक से कांग्रेस के नीति निर्माता, मार्गदर्शक, कांग्रेस नेतृत्व के सबसे भरोसेमंद सलाहकार हमारे बीच नहीं रहे। विधायक बंधु तिर्की ने उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा है कि उनके निधन से पार्टी में सभी दुखी हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन और अन्य नेताओं ने ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं।

    झारखंड के मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने कहा है कि अहमद पटेल जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। देश, कांग्रेस और निजी तौर पर मेरे लिए यह एक बड़ी क्षति है। यह अपूरणीय क्षति और शून्य को कभी नहीं भरा जा सकता है। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के लिए है। भगवान उनके परिवारजनों को शक्ति दें। आप हमें बहुत याद आएंगे। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा है कि हमारे अभिभावक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों तथा शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे।ॐ शांति।

    यह भी देखें: Ahmed Patel Passes Away: PM Modi, Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

    comedy show banner
    comedy show banner