Jharkhand Government: धान रोपनी करने खेत में उतरीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा, महिलाओं ने गीत गाकर किया स्वागत
राज्य की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने खेत में उतरीं। अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। पारंपरिक गीतों के साथ महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं।
अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। पारंपरिक गीतों के साथ महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने की प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं। चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पा कर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया।
रघुनाथपुर गांव की जानी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा। वह हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह हैं। पहले भी वह धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं हैं।
गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की हैं। खेत में मंत्री के साथ - साथ रोपा करना अच्छा लगा।
झारखंड में धान रोपनी चल रहा है। हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला - पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।