घर में घुसकर एसिड अटैक के स्टाइल में युवती के चेहरे पर फेंका पेट्रोल, अस्पताल में चल रहा इलाज
कांके थाना क्षेत्र के टेंडर सरना टोली के एक घर में जबरन घुसकर युवक ने 21 वर्षीया सलोनी राय के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। रांची स्थित एक निजी कश्यप आई हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है। इलाज कर रही डाक्टर भारती कश्यप ने बताया कि पेट्रोल आंख में जाने से आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसमें बाईं आंख को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

जागरण संवाददाता, रांची। कांके थाना क्षेत्र के टेंडर सरना टोली के एक घर में जबरन घुसकर युवक ने 21 वर्षीया सलोनी राय के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। रांची स्थित एक निजी कश्यप आई हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है।
इलाज कर रही डाक्टर भारती कश्यप ने बताया कि पेट्रोल आंख में जाने से आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसमें बाईं आंख को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनकी टीम आंखों का इलाज कर रही है।
उन्होंने बताया कि अगर यह मामला एसिड का होता तो आंखों को बचा पाना मुश्किल था। लेकिन पेट्रोल की वजह से आंखों के कार्निया का ऊपरी सतह ही डैमेज हुई है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी और उसे देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
युवती की होने वाली है शादी
घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है। सलोनी अपने घर में आराम कर रही थी, तभी एक युवक जबरन घर में प्रवेश कर गया और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया।
घटना के पीछे पार्किंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सलोनी का होने वाला पति पार्किंग का ठेका लेता है। इसे लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर युवक ने उसकी होने वाली पत्नी पर पेट्रोल फेंक दिया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एकतरफा प्यार का परिणाम है जिसमें सलोनी को घायल किया गया। युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है।
इस घटना के बाद परिवार वालों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
तेजाब डालने के स्टाइल में फेंका पेट्रोल
युवती पर जब पेट्रोल फेंका गया तो सबों लगा कि तेजाब फेंका गया है। बताया गया कि जिस अंदाज में बोतल में पेट्रोल लाया गया था उससे यह आशंका हो रही थी कि कहीं यह तेजाब तो नहीं।
जब डाक्टरों ने पीड़िता को देखा तो स्पष्ट हुआ कि यह पेट्रोल है। अभी पीड़िता का इलाज चल रहा है और डाक्टरों का कहना है की उसे देखने में समस्या नहीं आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।