Aman Sahu Gang: कौन है गैंगस्टर अमन का उत्तराधिकारी मयंक सिंह? सच्चाई जानने में जुटी झारखंड पुलिस
Aman Sahu Gang पलामू में मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव के मारे जाने के बाद इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर गैंग की कमान संभालने से संबंधित शूटर मयंक सिंह ने एक पोस्ट किया था। अब झारखंड पुलिस इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए फेसबुक से संपर्क करेगी। पुलिस फेसबुक को पत्राचार कर आईपी एड्रेस मांगेगी। मयंक सिंह ने झारखंड पुलिस के नाक में दम कर रखा है।

राज्य ब्यूरो, रांची। पलामू में मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव के मारे जाने के बाद इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर गैंग की कमान संभालने संबंधित शूटर मयंक सिंह के पोस्ट की पुलिस सच्चाई निकालेगी।
जिस फेसबुक आईडी ने उक्त सूचना पोस्ट की गई है, उस आईडी के आईपी एड्रेस के लिए झारखंड पुलिस फेसबुक से पत्राचार करेगी। इससे यह पता चल सकेगा कि मयंक सिंह के नाम से फेसबुक चलाने वाला शख्स कौन है और वह कहां रहता है। इससे उसकी गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलेगा।
फेसबुक पर किया था पोस्ट
मयंक सिंह ने उक्त सूचना को अपने सहयोगी राहुल सिंह के फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है। पुलिस मयंक सिंह के साथ-साथ राहुल सिंह के आईपी एड्रेस के लिए भी फेसबुक से पत्राचार करेगी।
मयंक सिंह ने भी झारखंड पुलिस के नाक में दम कर रखा है। वह फेसबुक पर तो सक्रिय है ही, इंटरनेट कॉल के माध्यम से कोयला कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों, प्रमुख व्यवसायियों से रंगदारी मांगता रहा है।
अमन साहू के जेल में रहने के दौरान उसके नाम पर मयंक सिंह ही रंगदारी के लिए कॉल करता था। पिछले दो साल में अमन साहू के नाम पर रंगदारी और व्यवसायियों पर गोली चलाने के मामले में मयंक सिंह फेसबुक पोस्ट कर जिम्मेदारी लेता था।
गैंग की कमान संभालने का किया था दावा
अमन साहू के मारे जाने के बाद उसने फेसबुक पर प्रेस बयान जारी कर गैंग की कमान संभालने का दावा किया है। इसमें उसने अपने एक अन्य सहयोगी राहुल सिंह का भी नाम लिया है। उसने प्रेस बयान में बताया है कि बॉस (अमन साहू) के मारे जाने के बाद वह और राहुल सिंह अब गैंग की कमान संभालेंगे।
इधर, फेसबुक पर मयंक सिंह की सक्रियता से झारखंड पुलिस भी पशोपेश में है। पुलिस ने अजर बैजान में पकड़े गए सुनील सिंह मीणा को ही मयंक सिंह माना था। अब वह मयंक सिंह नहीं है तो फेसबुक पोस्ट करने वाला कहां और कौन है, इसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
पुलिस फेसबुक से उक्त पोस्ट से संबंधित आईपी एड्रेस मांगेगी, जिससे उस तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-
Aman Sahu Gang: अमन साहू का खेल खत्म, अब कौन संभालेगा गैंग की कमान? सोशल मीडिया पोस्ट से मची खलबली
Aman Sahu: एक जैसी है यूपी के विकास दुबे और अमन साहू की मौत की 'स्क्रिप्ट', 2025 में रिपीट हुआ 2020
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।