Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिल्‍वर स्‍क्रीन पर झारखंड की धमक, एसिड पीड़िता की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी रांची की बेटी प्रियंका

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 27 Dec 2019 10:16 AM (IST)

    तीन जनवरी को देशभर के 500 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी। कहानी लखनऊ की एसिड पीड़िता रुहाना की जिंदगी पर आधारित है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिल्‍वर स्‍क्रीन पर झारखंड की धमक, एसिड पीड़िता की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी रांची की बेटी प्रियंका

    रांची, जासं। एसिड पीड़िता कहानी पर बनी फिल्म से रांची की बेटी प्रियंका सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देती दिखाई देगी। प्रियंका जल्द ही फिल्म एसिड-एसटाउन्डिंग करेज इन डिस्ट्रेस से बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैैं। इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म 3 जनवरी को देशभर में एक साथ 500 स्क्रिन पर रिलीज हो रही है। रांची में इसे सुजाता और आइलेक्स में दिखाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने फिल्म में अभिनय के साथ ही निर्देशन भी किया है। प्रेस क्लब में गुरुवार को प्रियंका ने बताया कि एसिड अटैक पीड़िता की कहानी सुनने भर से लोगों की रूह कांप जाती है। उनकी कहानी को पर्दे पर जीना उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज रहा। फिल्म की कहानी लखनऊ की एसिड पीड़िता रुहाना की जिंदगी पर आधारित है। प्रियंका ने बताया कि इस रोल के लिए पहले उन्होंने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ की एसिड पीड़िताओं के साथ वक्त बिताया, उनकी कहानी और दर्द को महसूस किया। इसके बाद उन्होंने इसे पर्दे पर जीने की कोशिश की है।

    अपराध मिटाने के लिए संकीर्ण सोच को खत्म करना जरूरी

    प्रियंका ने बताया कि बिलाल (फिल्म में विलेन) जैसे लोगों को उनकी संकीर्ण मानसिकता अपराधी बनाती है। अपनी छोटी सोच और झूठी शान की खातिर वे रूहाना जैसी लड़कियों की जिंदगी तबाह कर देते हैं। इस मानसिकता को हमें जड़ से खत्म करना होगा। उन बेटियों को हौसला और सहारा भी देना होगा जो प्रताडऩा से ऊपर उठकर अपनी जिंदगी को मुकाम और अपना अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। फिल्म के निर्माता सह खलनायक की भूमिका निभाने वलो मान सिंह ने कहा कि इस तरह की सोच को खत्म करने के लिए हम सब को आगे आना होगा।

    रांची से स्नातक हैं प्रियंका

    प्रियंका की परवरिश रांची में ही हुई है। रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने जन संचार से स्नातक किया है। उन्होंने शुरुआत से ही फिल्म निर्देशन में करियर बनाने का निश्चय कर लिया था। स्नातक की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। यहां उन्होंने अलग-अलग जगहों पर इंटर्नशिप और सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। प्रियंका कई शॉर्ट फिल्म भी बना चुकी हैं, जिसे देश-विदेश के फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया है।