राज्यपाल से मिले अभिनेता मुकेश जे भारती, झारखंड पर बनाएंगे फिल्म
फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों कलाकारों ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की और शीघ्र ही झारखंड पर आधारित फिल्म बनाने की भी जानकारी दी। के तौर पर उन्हें गणपति की मूर्ति भेट की। राज्यपाल ने आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए शुभकामना दी।

जागरण संवाददाता, रांची । फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों कलाकारों ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की और शीघ्र ही झारखंड पर आधारित फिल्म बनाने की भी जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान दोनों कलाकारों ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही यादगार के तौर पर उन्हें गणपति की मूर्ति भेट की।
राज्यपाल ने अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती की आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए शुभकामना दी।
उत्तर प्रदेश के बरेली से बालीवुड तक का सफर तय करने वाले मुकेश जे भारती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म काश तुम होते... से की थी।
इसके बाद उन्होंने मासूम इकरार के दो पल, प्यार के दो पल... और प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट... जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकेश जल्द ही अपनी नई फिल्म रिकवरी में नजर आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।