Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Panchayat Chunav: 89 वर्षीय धनेश्वरी लड़ रहीं मुखिया चुनाव... दस प्रत्याशियों के बीच ठोक रहीं ताल... हौसला देखकर लोग हैरान

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Thu, 19 May 2022 04:17 PM (IST)

    Jharkhand Panchayat Election 2022 हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के नयाखाप पंचायत से मुखिया उम्मीदवार हैं धनेश्वरी। महिला आरक्षण के बाद बेटे ने मां को मै ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand Panchayat Chunav: 89 वर्षीय धनेश्वरी लड़ रहीं मुखिया चुनाव... दस प्रत्याशियों के बीच ठोक रहीं ताल...

    हजारीबाग, (अरविंद राणा)। Hazaribagh Panchayat Election 2022 उम्र का एक पड़ाव ऐसा आता है, जब लोग सभी कार्यों से रिटायरमेंट लेने लगते हैं। ईश्वर का नाम जपने में ही अपना समय गुजार देते हैं। बची हुई जिंदगी मानों बोझ बन जाती है। लेकिन धनेश्वरी बेनजीर हैं। उनकी कोई सानी नहीं। इतिहास रचने पर आमादा हैं। भले ही उम्र 89 वर्ष क्यों नहीं हो गई हो! न तो वह अभी थकी हैं, न तो थकना शब्द उनकी किताब में लिखा है। धनेश्वरी उम्र के इस पड़ाव में ताल ठोक रही हैं। प्रतिद्वंद्वियों को ललकार रही हैं। चुनावी जंग में उन्होंने विजेता बनने की जिद ठान रखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनेश्वरी के हौसले को देखकर लोग दंग

    धनेश्वरी हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के नयाखाप पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रही हैं। जी हां, लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई में भागीदारी सुनश्चित कर रही हैं। उनका चुनाव क्षेत्र शहर से सटा हुआ है। उनके हौसले को देखकर लोग दंग हैं। लोग कह रहे कि उम्र इस पड़ाव में धनेश्वरी दूसरों के लिए मिसाल हैं। जब दिग्ग्ज भी राजनीति छोड़ देते है, तब धनेश्वरी ने राजनीति में कदम रखा है।

    तीसरी कक्षा तक पढ़ी हैं धनेश्वरी

    धनेश्वरी का जन्म गुलाम भारत में हुआ था। वह तीसरी कक्षा पास हैं। सदर प्रखंड के मासीपीढ़ी बोचो गांव की निवासी हैं। पति का निधन हो चुका है। सदर प्रखंड के नया खाप पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही धनेश्वरी के नाती पोते उनके साथ हर दिन चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं। धनेश्वरी पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। आज भी वह स्वस्थ हैं। चलने फिरने तथा निर्णय लेने में सक्षम हैं। धनेश्वरी के नाम इस समय खूब चर्चा में है।

    10 प्रत्याशी हैं मैदान में, शहर से सटा है पंचायत

    सदर प्रखंड के नयाखाप पंचायत शहर से सटा हुआ है। एनएच 33 स्थित यह गांव वभैनवे पहाड़ी के नीचे बसा है और इसकी सुंदरता देखते बनती है। मुखिया चुनाव में यहां 10 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें फरहत जहां, पुष्पा देवी, नम्रता रानी, नागरा खान, कुलेश्वरी देवी, प्रिया कुमारी, रिंकी देवी, धनेश्वरी, सरोज देवी शामिल हैं।

    सामाजिक सरोकार से रहा है नाता

    सामाजिक सरोकार से नाता रखने वाली धनेश्वरी आस पड़ोस के गांव में होने वाले हर सामाजिक कार्य में हिस्सा लेती हैं। जिस पंचायत से वह चुनाव लड़ रही हैं। उस पंचायत में उनका बेटा राजन प्रसाद निवर्तमान मुखिया हैं। नयाखाप पंचायत महिला आरक्षित हो गया है। यही कारण है कि इस बार धनेश्वरी बेटे की जगह खुद उम्मीदवार बनी हैं।