Independence Day 2023: झारखंड के 44 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा राष्ट्रपति पदक, देखें लिस्ट
Jharkhand News वीरता के लिए पुलिस विभाग के मनीष चंद्र लाल (एसडीपीओ गुमला) सुरेश राम (इंस्पेक्टर एसीबी) रोहित कुमार रजक (सिपाही हजारीबाग) हीरालाल ठाकुर (सिपाही हजारीबाग) अनिरुद्ध कुमार ओझा (सिपाही हजारीबाग) व यशवंत महतो (सिपाही हजारीबाग) तथा वर्ष 2022 के लिए ऋषभ कुमार झा (वर्तमान में एसपी रेल जमशेदपुर तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा) आदि को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, रांची: मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के हाथों दिए गए पदक को प्रदान करेंगे। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहने के लिए पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है। ये सभी पदक पूर्व में राष्ट्रपति के हाथों गणतंत्रता दिवस समारोहों के मौके पर प्रदान किया गया था, जिसे अब वितरित किया जाना है।
इन्हें मिलेगा पदक
वीरता के लिए इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
वर्ष 2021 के लिए मनीष चंद्र लाल (एसडीपीओ गुमला), सुरेश राम (इंस्पेक्टर, एसीबी), रोहित कुमार रजक (सिपाही, हजारीबाग), हीरालाल ठाकुर (सिपाही, हजारीबाग), अनिरुद्ध कुमार ओझा (सिपाही, हजारीबाग) व यशवंत महतो (सिपाही, हजारीबाग) तथा वर्ष 2022 के लिए ऋषभ कुमार झा (वर्तमान में एसपी रेल जमशेदपुर, तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा) व सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुराग राज (तत्कालीन एएसपी अभियान, खूंटी)।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
पारस नाथ ओझा (एटीएस, रांची)।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
वर्ष 2021 के लिए साकेत कुमार सिंह (तत्कालीन आइजी अभियान झारखंड पुलिस, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), कैलाश प्रसाद (सिपाही, आइआरबी-5 गुमला), चालक हवलदार सत्येंद्र नाथ (एसटीएफ, रांची), सिपाही रामजन्म प्रसाद (जेएपीटीसी, पद्मा), हवलदार तिल प्रसाद जैसी (जैप-1, रांची), एएसआइ मनोज कुमार दास (बोकारो), एएसआइ सुनील कुमार राय (लातेहार), हवलदार नंदजी यादव (एसटीएफ, रांची), डीएसपी संचमान तामंग (विशेष शाखा), इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन (एसीबी रांची),
सुबेदार मेजर देवकुमार राय (जेप-टू, टाटीसिल्वे), दारोगा ललन प्रसाद सिंह (रांची), दारोगा देवनंदन प्रसाद (सरायकेला-खरसांवा), दारोगा रवि रंजन कुमार (विशेष शाखा), एएसआइ लालजी तिवारी (आइआरबी-5, गुमला), एएसआइ मनोज कुमार (चाईबासा, डीआइजी कार्यालय), एएसआइ रामबली प्रसाद (जामताड़ा), एएसआइ रंजन कुमार पाठक (एसटीएफ), एएसआइ भगवान प्रधान (विशेष शाखा),
हवलदार गोपाल राम (एटीएस, रांची), हवलदार बंधु खड़िया (खूंटी), हवलदार असीत बसरियार (एसटीएफ), तत्कालीन सिपाही जय किशोर राम (जेएपीटीसी, पद्मा)। वर्ष 2022 के लिए एएसआइ विपिन रजक (विशेष शाखा), एएसआइ रामाकांत उपाध्याय (एसटीएफ), एएसआइ श्याम कुमार (देवघर), एएसआइ श्रीपत कुमार (चाईबासा), हवलदार जानिया बिरुवा (एसटीएफ), हवलदार रामाशंकर यादव (एसटीएफ),
हवलदार जीदन भेंगरा (एसटीएफ), हवलदार शंकर दयाल मिश्रा (एसटीएफ), हवलदार चक्कर साहू (खूंटी), तत्कालीन सिपाही मोहम्मद रसीद (जेएपीटीसी, पद्मा), सिपाही मुनीर खां (विशेष शाखा) व सिपाही मनोज कुमार दमई (एसटीएफ)।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।