Jharkhand News: झारखंड में जिला जज नियुक्ति के लिए 35 चयनित, यहां देखिए पूरी सूची
झारखंड हाई कोर्ट ने जिला जज के पद के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया है। झारखंड वरीय न्यायिक सेवा के तहत जिला जज पद के लिए सीधी नियुक्ति प्रक्रिया हुई थी। इसमें कुल 35 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर के बाद परिणाम जारी किया गया है।

राज्य ब्यूरो, रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने जिला जज के पद के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 35 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर के बाद परिणाम जारी किया गया है। झारखंड जिला जज मुख्य परीक्षा 2025 में सफल अभ्यर्थियों में प्रदीप कुमार सिंह, शिव करण, कृष्णा कुमार भट्ट, अर्चना पवार, विजय कांत श्रीवास्तव, ज्ञान गौतम, सुदीप कुमार मुखर्जी, अनुज कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार मिश्रा,
अनुराग शर्मा,दीपक कुमार, शिव कुमार, ज्योति शील, रजा हुसैन, विशाल, संदीप जाखर, रोहित कुमार तुटेजा, नवराज, श्वेता बारी, सब्यसांची, बिरेंद्र पाठक, दीपक चंदर पाल, अभय शर्मा, वरदा वासु प्रिया,
सुशील कुमार सिंह, जे. जाननी, सुनील कुमार सिंह, वरदा, रिमझिम रश्मि, अर्चना सिंह, ऋतु, सत्य प्रकाश पराशर, विवेक त्रिपाठी, नेहा जैन, मनोज कुमार शामिल हैं।
यह सूची कोर्ट के आदेश से जारी की गई है। बता दें कि झारखंड वरीय न्यायिक सेवा के तहत जिला जज पद के लिए सीधी नियुक्ति प्रक्रिया हुई थी।
झारखंड हाई कोर्ट ने जिला जज के 15 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन वर्ष 2024 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन प्राप्त किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।