Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Chhath Puja: रांची बिरसामुंडा केंद्रीय कारागार में 10 बंदी देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य

    By Kanchan SinghEdited By:
    Updated: Tue, 09 Nov 2021 10:05 AM (IST)

    Ranchi Chhath Puja रांची होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में 10 बंदी इस बार छठ पूजा कर रहे हैं। ये बंदी भगवान सूर्य काे अर्घ्य देकर श्रद्धा अर्पित करेंगे। इन छठ व्रतियों में हत्या के आरोप में सजा काट रहीं पांच महिलाएं हैं।

    Hero Image
    रांची बिरसामुंडा केंद्रीय कारागार में 10 बंदी भगवान भास्कर को अर्घ्यदान करेंगे।

    रांची, जासं।  होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में 10 बंदी इस बार छठ पूजा कर रहे हैं। इनमें से छह सजायाफ्ता हैं और चार विचाराधीन बंदी हैं। ये बंदी भगवान सूर्य काे अर्घ्य देकर श्रद्धा अर्पित करेंगे। इन छठ व्रतियों में हत्या के आरोप में सजा काट रहीं पांच महिलाएं और एक पुरुष कैदी हैं जो छठ की तैयारी में जुटे हैं। इन सभी कैदियाें के लिए पूजा का सारा इंतजाम जेल प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि छह कैदियों और चार बंदियों ने जेल प्रशासन से छठ पूजा करने की अनुमति मांगी थी। इनकाे छठ पूजा करने की इजाजत दे दी गई है। इन लोगों के लिए जेल में ही छठ तालाब तैयार किया गया है। साथ ही छठ घाट पर सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ व्रतधारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए जेल प्रशासन पूरा इंतजाम कर रहा है। जेल के अन्य कैदी भी जेल में छठ पूजा के लिए जल कुंड आदि तैयार करने में पूरी मदद कर रहे हैं।

    छठव्रत करने के लिए जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया फल और पूजन सामग्री

    जेल प्रशासन की ओर से व्रत करने वाले कैदियों और बंदियाें काे फल के अलावा पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को छठ व्रतधारियों को जेल में लौकी आदि उपलब्ध कराई गई ताकि वो लोग लौकी भात का भोग लगा सकें। इन कैदियों और बंदियाें के लिए खरना का प्रसाद बनाने में इस्तेमाल हाेने वाले सभी सामान की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से ही की जा रही है। छठ महापर्व को लेकर जेल के अंदर सभी धर्म-समुदाय के कैदियाें और बंदियाें ने मिलकर साफ-सफाई की। जेल के अंदर बने जिस तालाब में अर्घ्य देना है, उसकी भी साफ-सफाई कर उसमें पानी भरा गया है।

    छठव्रतियों काे अलग वार्ड में किया गया शिफ्ट, खुद बनाएंगी खरना का प्रसाद

    छठ पर्व करने वाली सभी महिलाओं और पुरुषों काे अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। छठ करने वाली सभी महिलाओं और पुरुष बंदियों काे एक वार्ड में जबकि एक पूरुष काे अकेले ही पुरुष वार्ड में रखा गया है। जेल के वार्ड में ही इन छठ व्रतियों काे खूद से खरना का प्रसाद बनाने की व्यवस्था की गई है। जेल के वार्ड को साफ-सफाई करने के बाद सजाया गया है। अलग वार्ड में शिफ्ट हाेते ही छठ व्रतियों ने कद्दू-भात का प्रसाद बनाने के दाैरान साेमवार काे छठ गीत भी गाए। इसके बाद जेल का माहौल भक्तिमय हाे गया।

    सजावार महिला बंदी जाे कर रही हैं छठ

    -- सीतारा देवी

    -- पन्ना देवी

    -- लक्ष्मी कुमारी

    -- गुड्डी देवी

    -- किरण देवी

    विचाराधीन महिला कैदी जाे कर रही हैं छठ पूजा

    -- हीरा देवी

    -- शकुंतला देवी

    -- डाेमनी देवी

    -- विणा साहू

    सजावार पुरुष बंदी जाे छठ कर रहा है

    -- कृष्णादेव महताे