Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी पर झारखंड कां‍ग्रेस में जश्‍न, खूब लग रहे नारे

Priyanka Gandhi. राजधानी के डोरंडा राजेंद्र चौक परप्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी का जश्न मनाया और उनकी तस्वीरों के साथ नारे लगाए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:40 AM (IST)
प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी पर झारखंड कां‍ग्रेस में जश्‍न, खूब लग रहे नारे
प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी पर झारखंड कां‍ग्रेस में जश्‍न, खूब लग रहे नारे

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय भागीदारी का जश्न मनाया और उनकी तस्वीरों के साथ नारे लगाए। डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक पर संध्या पांच बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका और राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ नारेबाजी की। इनके हाथों में लिखी हुई तख्तियां भी थीं। कांग्रेस जनों ने यहां कहा कि प्रियंका को महासचिव बनाए जाने से पूरे देश के कांग्रेस जनों में उत्साह का संचार हुआ है। मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रियंका के आने से भाजपा के अंदर बेचैनी और घबराहट है।

loksabha election banner

डॉ अजय बोले, महागठबंधन के बारे में मीडिया के जरिए बातें नहीं आएं : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गोड्डा सीट को लेकर मची जिच पर कहा कि मीडिया के जरिए बातें सामने नहीं आनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि बातचीत होगी तो रास्ता निकलेगा। कहा, मैं खुद अपनी सीट छोडऩे को तैयार हूं। प्रदीप यादव एक वरिष्ठ नेता हैं, विश्वास है कि रास्ता निकल आएगा। सरयू राय के सवाल पर कहा कि राय साढ़े चार साल तक चुप रहे अब बोल रहे हैं। लेकिन इतना तो प्रमाणित हो रहा है कि सरकार में भ्रष्टाचार है। सरकार बेदाग नहीं है।

युवा कांग्रेस का चलो पंचायत कार्यक्रम : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं और किसानों का समर्थन प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इस सबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसके लिए चलो पंचायत/वार्ड अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रभारी इमरान अली एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी गांव व प्रखंड स्तर पर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार कार्ड और किसान कार्ड बनवाकर समर्थन हासिल करेंगे। बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और इसके बाद गरीब छात्राओं के लिए पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.