Move to Jagran APP

88 पदकों के साथ रांची शीर्ष पर

रांची: रांची की टीम ने झारखंड स्टेट गेम्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए 42 स्वर्ण, 20 रजत जीत हासिल की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:14 AM (IST)
88 पदकों के साथ रांची शीर्ष पर
88 पदकों के साथ रांची शीर्ष पर

रांची: रांची की टीम ने झारखंड स्टेट गेम्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए 42 स्वर्ण, 20 रजत व 26 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदकों शीर्ष पर है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन राची टीम ने 26 स्वर्ण , 14 रजत व 19 कास्य पदक जीते। बोकारो की टीम 6 स्वर्ण, चार रजत व चार कास्य पदक लेकर दूसरे तथा पूर्वी सिंहभूम की टीम छह स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्टेट गेम्स का समापन 12 फरवरी (मंगलवार) को होगा। समापन के मौके पर राज्य के विभिन्न खेलो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। हॉकी में राची ने दोनों वर्गो का खिताब जीता : मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराहाबादी स्टेडियम में खेले गए हॉकी मुकाबले में रांची की टीम पुरुष व महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। सोमवार को पुरुष वर्ग के फाइनल में राची ने गुमला को 4-2 गोल से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खूंटी की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग के फाइनल में रांची ने सिमडेगा को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। गुमला की टीम तीसरे स्थान पर रही। पूर्व ओलंपियन सिल्वानुस डुंगडुंग और मनोहर टोपनो, राची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक जयकुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जबकि खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कार बाटे। इस अवसर पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, सचिव विजय शकर सिंह,चंचल भट्टाचार्य, माइकल लाल, खूंटी जिला के सचिव दशरथ महतो ,जयंत केरकेट्टा आदि उपस्थित थे। तलवारबाजी में राची को दो स्वर्ण : बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी में सोमवार से शुरू हुई तलवारबाजी स्पर्धा के पहले दिन राची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण चार रजत व दो कास्य पदक जीते। हजारीबाग की टीम एक स्वर्ण और एक कास्य जबकि रामगढ़ को एक कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ओलंपियन रीना कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य, संयुक्त सचिव संजय झा मौजूद थे। फ्वाइल एकल स्पर्धा में हजारीबाग के विक्रम कुमार ने स्वर्ण, राची के मनोज कुमार ने रजत और रामगढ़ के धनंजय कुमार व हेमंत कपूर ने कास्य जीता। ओपन में तीनों पदक राची के खिलाड़ियों ने जीता। सोनी कुमारी ने स्वर्ण, सुमन कुमारी ने रजत तथा वर्षा कुमारी सिन्हा को कांस्य मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में राची की सीमा कुमारी ने स्वर्ण, राची की प्रिया पाहन ने रजत और हजारीबाग की प्रिया प्रजापति व सिंपल कुमारी ने कांस्य पर कब्जा जमाया।

loksabha election banner

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.