Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंडित दीनदयाल के बताए रास्ते पक चलें

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:00 AM (IST)

    रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को डिप्टी पाड़ा में पंडित दीनदयाल का स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    पंडित दीनदयाल के बताए रास्ते पक चलें

    रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को डिप्टी पाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की। शुरुआत में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी ने उपाध्याय जी कीतस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि पंडित जी कुशल संगठनकर्ता, पत्रकार एवं उच्च कोटी के लेखक भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मौके पर प्रमुख वक्ता डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि पंडित जी को आजादी के समय ही यह एहसास हो गया था कि राष्ट्र अपनी संस्कृति और सभ्यता के पथ से विमुख हो कर दिशाविहीन हो चुका है। इसलिए उन्होंने देश को सर्वोपरि मानकर इसके उत्थान के लिए भारतीय जीवन दर्शन को राष्ट्रवाद से जोड़कर भारतीय राजनिति में इसका समावेश किया। भारत विकास परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके सिन्हा ने पंडित जी के जीवनदर्शन की चर्चा की और प्रबुद्धजनों से अपील की कि समाज के वंचित लोगों की उनके जीवन दर्शन के माध्यम से सेवा करें। अन्य वक्ताओं में हितेंद्र कुमार, विजय साहु, शैलेश सिन्हा और रंजना चैधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर सच्चिदानंद खलखो, सतीश महतो, प्रो. समीर चौधरी, प्रद्युम्न पांडेय, महेंद्र शर्मा, डॉ. वंदना राय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सचिन, प्रो. आलोक सिंह, सुभाष चंद्र झा, द्वारिका मुंडा, अर्जुन मंडल, शंभु करमाली, सुजीत कुमार सिन्हा, माला भट्टाचार्य, अनिता भट्टाचार्य, सुशील लाल आदि शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें