Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रश्नों का उत्तर कैसे दें, ओएमआर पर नहीं दिख रहा था क्रम

    By Edited By:
    Updated: Tue, 12 Feb 2019 06:23 AM (IST)

    ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर पहली परीक्षा में ही जैक को झटका लगा है। ओएमआर सीट एवं प्रश्नपत्र का नंबर नहीं मिल रहा है।

    प्रश्नों का उत्तर कैसे दें, ओएमआर पर नहीं दिख रहा था क्रम

    जागरण संवाददाता, राची : ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर पहली परीक्षा में ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) फेल हो गया। सोमवार को आठवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रश्न संख्या और ओएमआर के उत्तर संख्या में मेल नहीं था। ओएमआर शीट पर एक से 100 तक नंबर दर्ज था वहीं प्रश्न पत्र में पांच खंडों में एक से 20 तक प्रश्न पूछे गए थे। जैक की ऐसी कार्यशैली से परीक्षा में शामिल करीब पांच लाख परीक्षार्थी परेशान रहे। वैसे ऐसी गड़बड़ी का पता चलते ही जैक ने तत्काल वाट्सएप के जरिये सभी केंद्राधीक्षकों से कहा कि लगातार प्रश्न संख्या मानते हुए उत्तर का अंकन करवाएं। लेकिन कई सेंटरों पर यह सूचना 10:30 के बाद पहुंची जबकि परीक्षा 10 बजे शुरू हो गई थी। तब तक बच्चे परेशान रहे। अब सवाल उठता है कि ओएमआर सीट की जांच कैसे होगी। ऐसी थी गड़बड़ी प्रश्नपत्र में पांच खंडों में 100 प्रश्न पूछे गए थे। एक खंड में प्रश्नों की क्रम संख्या 1 से 20 तक थी। इसके बाद दूसरे खंड में भी 1 से 20 तक प्रश्न पूछे गए थे। इसी तरह का क्रम आगे के खंड में था। वहीं ओएमआर पर क्रम संख्या 1 से 100 तक लगातार अंकित था। नहीं बदल सकते थे उत्तर परीक्षार्थी पहले खंड के 1 से 20 तक के प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट में भरने के बाद आगे के खंड के क्रम को देखने के बाद उलझ गए। वीक्षक ने परीक्षार्थियों से कहा कि प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या 20 के बाद 21, 22, 23 ..करते हुए 100 तक कर दें। ऐसा करने में भी कई बच्चे क्रम बैठाने में गलती कर गए और सब गड़बड़ कर बैठे। ओएमआर शीट में एक बार किसी उत्तर को अंकित करने के बाद उसे बदला भी नहीं जा सकता है, क्योंकि उत्तर के खाने को कलम से भरना था। ओएमआर का क्रम भी सही नहीं परीक्षार्थियों की अटेंडेंस शीट में ओएमआर शीट का नंबर लिखना था। यह भी क्रमवार नहीं होने से बच्चे व वीक्षक दोनों ही परेशान रहे। कई शीट में रौल नंबर भी क्रम में नहीं था। परीक्षार्थी अपने नाम की जगह दूसरे के नाम के कॉलम को भरकर हस्ताक्षर कर रहे थे। अधिकतर मॉडल प्रश्नपत्र से परीक्षा में पूछे गए 100 प्रश्नों में लगभग सभी प्रश्न मॉडल प्रश्नपत्र से ही थे। जैक ने तीन माह पहले अपने वेबसाइट पर ¨हदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान के पांच-पांच सेट का मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया था। परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को आसान बताया। साथ ही इस पैटर्न से भी काफी खुश थे। परीक्षा में पांचों विषयों से 20-20 प्रश्न पूछे गए थे। रांची में 96.03 प्रतिशत उपस्थिति रांची जिला में आठवीं बोर्ड की परीक्षा 275 केंद्रों पर हुई। कुल 41,528 परीक्षार्थियों में 39,880 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1648 अनुपस्थित रहे। यानी 96.03 प्रतिशत उपस्थिति रही। - प्रश्नपत्र व ओएमआर के क्रम में मेल नहीं होने का पता चलते ही इसे तत्काल सुधार लिया गया। ओएमआर को कंप्यूटर द्वारा जांचा जाएगा। कोई टेक्निकल समस्या नहीं होगी। महीप कुमार सिंह, जैक सचिव

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें