कल होगा 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह
रांची : सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में 23 अप्रैल को हिंदू आर्य धर्म पद्धति से 52 जोड़ों का ...और पढ़ें

रांची : सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में 23 अप्रैल को हिंदू आर्य धर्म पद्धति से 52 जोड़ों का विवाह होगा। वैवाहिक कार्यक्रम हरमू मैदान में किया जाएगा। बरात हरमू मैदान से 4 बजे जुलूस के रूप में प्रस्थान करेगी। बरात बैंड बाजा के साथ 52 दूल्हों के साथ हरमू बाजार घूम कर पुन: हरमू मैदान पहुंचेगी।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघवुर दास तथा विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह सीएमडी, सीसीएल मौजूद होंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न संस्थानों के गण्यमान्य व्यक्ति नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने समारोह में भाग लेंगे। सेवा भारती की ओर से 52 जोड़ों के चयन में विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़कों का उम्र 21 वर्ष से कम न हो। सभी जोड़ों की परिवारिक सहमति, आधार कार्ड एवं अन्य विवरण प्राप्त किए गए हैं। विवाह संस्कार के उपरांत आर्य समाज रांची द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
सेवा भारती समाज में समरसता एवं परिवार प्रबोधन के जरिये वर्षो से मानव सेवा का कार्य कर रही है। समाज के पिछड़े, आर्थिक पक्ष से कमजोर लोगों के विकास के लिए 1997 से झारखंड में निरंतर निस्स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। सामाजिक संस्कार योजना के तहत सेवा भारती समाज के अभावग्रस्त परिवार के युवक युवतियों का सामूहिक विवाह संस्कार समारोह आयोजित कर रही है। जहां इस सामाजिक परंपरा का निर्वाह कई कारणों से नहीं हो पा रहा है। इसका मुख्य कारण समुचित अर्थ का अभाव होना है। पूर्व में सेवा भारती ने 2008 में पाकुड़ में पहाड़ियां आदिम जनजाति के 125 जोड़े का, 2010 में 150 जोड़ों का, 2012 में 65 जोड़ों का तथा जनवरी 2017 में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संस्कार करवा चुकी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।