Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-टाटा की दूरी तय होगी महज 45 मिनट में

    By Edited By:
    Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)

    प्रदीप सिंह, रांची : एकाएक यह भले ही असंभव लगे लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास की योजना धरातल पर उतरी तो

    रांची-टाटा की दूरी तय होगी महज 45 मिनट में

    प्रदीप सिंह, रांची : एकाएक यह भले ही असंभव लगे लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास की योजना धरातल पर उतरी तो राज्य की राजधानी रांची से लौहनगरी जमशेदपुर की दूरी महज 45 मिनट में तय होगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी 120 किलोमीटर है। इसे कम वक्त में तय करने में केबुल ट्रेन मददगार साबित होगा। इसकी रफ्तार हवाई जहाज जैसी होगी। हाल ही में सिंगापुर दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस बाबत ऑफर मिला है। उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने की इच्छुक कंपनियों को यहां आने और प्रस्ताव तैयार करने का न्योता दिया है। 16-17 फरवरी को हो रहे ग्लोबल इंवेस्टर समिट में आने वाली कंपनियों में सिंगापुर की कंपनियां भी शुमार होगी। मुख्यमंत्री इस योजना को लेकर खासे उत्साहित हैं। वे सिंगापुर की कंपनियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय को उन्होंने इस बाबत विशेष आदेश दे रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी वर्ष तैयार हो जाएगा फोरलेन

    राज्य सरकार के निर्देश के बाद रांची-टाटा-महुलिया फोरलेन को बनाने का काम भी तेज हुआ है। निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन दो किलोमीटर के निर्माण का लक्ष्य पूरा हो जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पथ निर्माण विभाग के अधिकारी भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस महती योजना पर पैनी नजर रख रहे हैं। फिलहाल सड़क निर्माण की प्रगति संतोषप्रद है। अधिकारी हरेक सप्ताह इससे मुख्यमंत्री को अवगत करा रहे हैं।

    सबसे व्यस्त रूट में से एक

    रांची-टाटा रूट राज्य का सबसे व्यस्त मार्ग है। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 का यह अंश फिलहाल कई स्थानों पर जर्जर है। 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में ढ़ाई से तीन घंटे लगते हैं। सड़क दुर्घटनाएं भी अक्सर होती है। रोजाना टाटा से रांची लगभग 500 गाड़ियां आती है। वाहनों की लगातार आवाजाही की वजह से इस मार्ग पर फोरलेन बनाने का निर्णय किया गया था। फोरलेन राज्य को ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल से भी जोड़ेगा।

    बोगी केबुल की तार पर लटका होगा। यह बिजली से संचालित होगा। योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। आधारभूत संरचना के विकास में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारा लक्ष्य राज्य का द्रुत गति से विकास है। ग्लोबल समिट के बाद कई अन्य योजनाओं पर भी काम आरंभ होगा। झारखंड को विकसित बनाने के लिए हमारी पूरी टीम शिद्दत से लगी है।

    रघुवर दास

    मुख्यमंत्री, झारखंड

    comedy show banner
    comedy show banner