Puja Special Trains: रांची रेल मंडल से चलेगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल
रांची रेल मंडल ने दुर्गा पूजा दीपावली और छठ पर यात्रियों के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की इस पहल से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और आरक्षण आसान होगा। ये ट्रेनें बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली समेत कई जगहों के लिए चलेंगी जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और रूट पर दबाव भी कम होगा।

जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की ओर से अब तक की सर्वाधिक 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह पहल की है। इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा, आरक्षण में आसानी और भीड़भाड़ वाली नियमित ट्रेनों से राहत मिलेगी।
साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई महत्वपूर्ण गंतव्यों तक सुगम यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
रेल मंडल का कहना है कि अलग-अलग मार्गों से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से न सिर्फ एक ही रूट पर दबाव कम होगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और समय पर यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।
स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस प्रकार होगा
- सांतरागाछी-अजमेर -सांतरागाछी साप्ताहिक पूजा-दिवाली-छठ स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन का परिचालन 4 अगस्त से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से और 7 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से।
- पटना - चर्लपल्ली - पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 4 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से तथा 6 अगस्त से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चर्लपल्ली से।
- भुवनेश्वर - धनबाद - भुवनेश्वर दिवाली पूजा फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 19 अगस्त से 30 नवंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से और 20 अगस्त से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन धनबाद से।
- कोयंबटूर - धनबाद - कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 5 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से और 8 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से।
- पोत्तनूर - बरौनी - पोत्तनूर स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से।
- चर्लपल्ली - रक्सौल - चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चर्लपल्ली से और 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से।
- रांची - गोरखपुर - रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से।
- रांची - आनंद विहार टर्मिनल - रांची दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से।
- अजमेर - रांची - अजमेर स्पेशल का परिचालन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से और 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से।
- रांची - पूर्णिया कोर्ट - रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से और 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से।
- रांची - जयनगर - रांची साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जयनगर से।
- रांची - आरा - रांची साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से और 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आरा से।
- रांची - कामाख्या - रांची साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से और 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से।
- दुर्ग - पटना - दुर्ग दिवाली स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 19 अक्तूबर को दुर्ग से और 20 अक्टूबर को पटना से।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।