एक सीओ पर 4 अंचल का प्रभार
- लोगों को हो रही है परेशानी, समय पर नहीं हो रहा काम जागरण संवाददाता, रांची : सदर अंचल को चार अं
- लोगों को हो रही है परेशानी, समय पर नहीं हो रहा काम
जागरण संवाददाता, रांची : सदर अंचल को चार अंचल में विभक्त करने के बाद भी एक ही अंचलाधिकारी को सभी का कार्यभार सौंपा गया है। अब तक शेष अंचलों में अंचलाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। तीन माह से यही स्थिति बनी हुई है। इस कारण चाह कर भी अंचल कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। जबकि कम समय में अधिक से अधिक कार्यो को निष्पादन करने के लिए इन अंचलों को विभक्त किया गया था।
पूर्व में सदर अंचल में 38 मौजा था। प्रमंडलीय आयुक्त के अनुशंसा पर ही इन अंचलों को विभक्त किया गया। चार अंचलों में हेहल, रांची, अरगोड़ा और बड़गाई शामिल है। हेहल अंचल के अंतर्गत सर्वाधिक 11 मौजा हैं। रांची अंचल के हिस्से में सात मौजा एवं अरगोड़ा व बड़गाई के पास दस-दस मौजा है।
दूसरी तरफ विभाग द्वारा नए अंचलाधिकारी को बैठाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। सदर अंचल में ही सारे कार्यो का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा रशीद काटने के लिए समाहरणालय, रातु रोड और बूटी मोड़ में व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी हो रही है। चाह कर भी लोगों का समय पर म्यूटेशन, लगान रशीद सहित अन्य कार्यो का निष्पादन नहीं हो रहा है।
नए अंचल में मौजावार स्थिति :
अंचल मौजा क्षेत्रफल (वर्गमीटर) जनसंख्या
1. हेहल बजरा, बरियातू, बनहोरा, पंडरा, भीठा, मिसिरगोंदा
कठरगोंदा, हेसल, हेहल, मधुकम, हरमू 6592.91 2,26,108
2. रांची चडरी, लालपुर, कोनका, हातमा, रांची, ¨हदपीढ़ी,
सिरम 4306.32 2,62,072
3. अरगोड़ा अरगोड़ा,कडरू चुटिया, सामलौंग, लोवाडीह,
डोरंडा, कुसई, बड़ा घाघरा, हिनू, हुंडरू 7808.65 2,22,488
4. बड़गाई होटवार, चिरौंदी, तिरील, कोकर, लेंम, बरियातू,
बूटी, गाड़ी, मोरहाबादी, बड़गाई 8951.19 1,77,373
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।