Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदीप यादव चुने गए उत्कृष्ट विधायक

    By Edited By:
    Updated: Sat, 21 Nov 2015 01:40 AM (IST)

    रांची : विधानसभा सदस्य प्रदीप यादव का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष द

    रांची : विधानसभा सदस्य प्रदीप यादव का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव की अध्यक्षता में गठित उत्कृष्ट विधायक चयन समिति ने शुक्रवार को उनके नाम पर सहमति जताई। उन्हें झारखंड विधानसभा की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट से वर्ष 2000, 2005, 2009 तथा 2014 में विधायक चुने गए हैं। वे वर्ष 2003 में लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। बीएससी तथा बीएड योग्यता रखने वाले प्रदीप यादव झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति भी हैं। प्रदीप यादव को प्रशस्ति पत्र, शाल, प्रतीक चिह्न के अलावा 51000 की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति ने विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी के रूप में सहायक अमित कुमार, अनुसेवक चंदन होनहागा तथा चालक प्रियदर्शन मांझी का भी चयन किया है। कर्मियों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल के साथ-साथ 11 हजार की राशि दी जाएगी। बैठक में मंत्री सीपी सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक चंदन मिश्र तथा सभा सचिव विनय कुमार सिंह उपस्थित थे।

    बैठक में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम तथा विधायक विमला प्रधान उपस्थित नहीं हो सके। उनसे फोन पर उत्कृष्ट विधायक के संदर्भ में चयन की सहमति ली गई।

    - सत्ता के सर्वोच्च सदन में वर्षो से जनता की आवाज बुलंद करता रहा हूं। एक विधायक होने के नाते ईमानदारी के साथ मैने अपने दायित्वों का निर्वाह किया। इस सम्मान से मुझे नई ऊर्जा मिली है।

    प्रदीप यादव

    नेता झाविमो विधायक दल