Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृष्णा यादव का निधन

    By Edited By:
    Updated: Sun, 08 Mar 2015 07:56 PM (IST)

    रांची : रांची महानगर दुर्गापूजा समिति, आरआर स्पोर्टिग क्लब के अध्यक्ष और कृष्णा रथ बस के मालिक कृष्ण

    रांची : रांची महानगर दुर्गापूजा समिति, आरआर स्पोर्टिग क्लब के अध्यक्ष और कृष्णा रथ बस के मालिक कृष्णा यादव (60) का रविवार को निधन हो गया। रातू रोड के शिवपुरी मोहल्ले में स्थित अपने आवास पर उन्होंने 11 बजे के करीब अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से किडनी रोग से ग्रसित थे। गत वर्ष उनकी किडनी बदली गई थी। कुछ दिनों तक ठीक रहे। बाद में परेशानी बढ़ती चली गई। अतंत: रविवार को उनका निधन हो गया। कृष्णा यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह लंबे समय तक राजद से जुड़े रहे। राजद के टिकट पर 2005 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े। गत वर्ष विधानसभा चुनाव के पहले वह झामुमो में शामिल हो गए थे। रांची में होनेवाले धार्मिक कार्यो में यादव बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। रातू रोड में दुर्गा मंदिर और साईं मंदिर भी उनके प्रयास से बना। दुर्गापूजा का भव्य आयोजन भी उनके प्रयास से होता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें