Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सदर, लालपुर, बरियातू और चुटिया समेत 12 थानों में नए थानेदार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Feb 2019 01:36 AM (IST)

    राची राची के 12 थानेदारों का तबादला किया गया है। इनमें 10 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर और दारोगा भी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इनका तबादला किया गया है।

    सदर, लालपुर, बरियातू और चुटिया समेत 12 थानों में नए थानेदार

    जागरण संवाददाता, राची : राची के 12 थानेदारों का तबादला किया गया है। इनमें 10 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और दो दारोगा स्तर के अधिकारी शामिल हैं। एसएसपी राची ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही सभी थानेदारों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थानों पर योगदान करने का निर्देश दिया है। यह तबादला राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक ही जिला और इकाई में जमे पुलिस अधिकारियों को हटाए जाने के बाद किया गया है। रांची को कई नए इंस्पेक्टर और दारोगा मिले हैं। वहीं रांची में तीन वर्ष से अधिक जमे अफसरों को हटाया गया है। रांची आए पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। हालांकि इनमें हाल में थानेदार बने कुछ थानेदारों को भी बदला गया है। इनमें अरगोड़ा थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को हटाकर सदर थानेदार बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर बेड़ो में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल को थाना प्रभारी अरगोड़ा बनाया गया है। चुटिया में नहीं रुक रहा था अपराध : चुटिया में रिटायर्ड आइएफएस के घर 10 लाख की डकैती और दूसरी घटना में आइपीएस के भाई की गाड़ी से 10 लाख चोरी मे पुलिस जांच विफल रही। रिटायर्ड आइएफएस को अपराधियों ने बंधक बना लिया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा था। चुटिया थाना प्रभारी अरुण कुमार के तबादले को इस कड़ी के रूप में भी जोड़ा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन कहा गए :

    पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो को ओरमाझी थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को बरियातू थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रामलाल राम को अंचल निरीक्षक अनगड़ा बनाया गया। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रवि ठाकुर को थाना प्रभारी चुटिया बनाया गया। चुटिया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर बनाया गया। अरगोड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक वेंकटेश कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया। अंचल निरीक्षक बेड़ो में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल को थाना प्रभारी अरगोड़ा बनाया गया। पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्री नीरज को अंचल निरीक्षक बेड़ो बनाया गया। पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद को थाना प्रभारी तमाड़ बनाया गया। पुलिस केंद्र राची में पदस्थापित अवर निरीक्षक विनोद राम को पिठोरिया थाना प्रभारी बनाया गया।