यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लावेद गाव में आज स्वच्छता जागरूकता अभियान
रांची : गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को लावेद गाव में राज्यस्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा

रांची : गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को लावेद गाव में राज्यस्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देश के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार ने नगड़ी प्रखंड की टुंडुल पंचायत के इस गाव का चयन किया है। कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगा। इसमें राची जिला परिषद की अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता सह कार्यकारी निदेशक रमेश कुमार के अलावा यूनिसेफ पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं जलसहियाओं को पुरस्कार देने तथा स्वच्छता संबंधी शपथ लेने के साथ ही पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक की काके रोड शाखा की भी सहभागिता है। बैंक के शाखा प्रबंधक विकास रंजन अपनी टीम के साथ आकर पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण संबंधी कार्य में सहयोग करेंगे।
