Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्याम बाबा के शीश की निकली झांकी

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 Feb 2013 08:17 AM (IST)

    श्री श्याम मित्र मंडल का वार्षिकोत्सव

    जागरण संवाददाता, रांची : हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में रविवार को श्री श्याम मित्र मंडल का 41वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। अवसर पर खाटूवाले श्री श्याम बाबा के शीश की मनोहारी झांकी सजाई गई थी। श्याम दरबार को कोलकाता के कारीगरों ने रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाया था। श्याम दरबार में अन्य देवी-देवताओं का चित्र लगाकर उन्हें भी भव्य रूप से सजाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर 3 बजे मंडल के आनंद चौधरी अपनी धर्मपत्‍‌नी ममता चौधरी के साथ आचार्य श्याम पांडेय के सान्निध्य में गणेश पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया। उसके बाद अखंड श्री श्याम ज्योति को प्रज्वलित किया गया। मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने गणेश वंदना किया। उसके बाद मंडल के श्रद्धालुओं ने भजनों का गायन किया। शाम 7.15 बजे मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी अपनी धर्मपत्‍‌नी के साथ खीर-चूरमा तथा श्री श्याम रसोई का महाभोग लगाया। महाआरती के बाद सभी उपस्थित लोगों ने श्री श्याम रसोई के महाभोग प्रसाद का ग्रहण सामूहिक भोज के रूप में किया। वार्षिकोत्सव में हरि प्रसाद पेड़ीवाल, गोपाल मुरारका, अशोक लडिया, आनंद चौधरी, मनोज खेतान, रामचंद्र दारूका,अरुण भाटिया, आशीष डालमिया, अतुल मोदी आदि उपस्थित थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर