किसान नई तकनीक का करें प्रयोग, बढ़ाएं उपज
संवाद सूत्र मांडू (रामगढ़) कृषि विज्ञान केन्द्र माण्डू रामगढ़़ में चतुर्थ वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक की गई।

संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़) : कृषि विज्ञान केन्द्र, माण्डू, रामगढ़़ में चतुर्थ वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, अटारी, पटना के अध्यक्षता में हुई। अतिथियों का स्वागत डा. ए. के. सिंह, प्रधान शोध केन्द्र, प्लाण्डु, रांची ने किया। केन्द्र की स्थापना से लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पिछले दो वर्षो में किसानों को नई तकनीकी टूल्स जैसे वाट्सअप, आडियों एवं आन-लाईन के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने की बात बताई। कृषि विज्ञान केन्द्र की उपलब्धियों के बारे में प्रभारी डा. दुष्यन्त कुमार राघव ने बताया कि केन्द्र के वैज्ञानिकों ने जिले में टमाटर एवं शकरकन्द की खेती में सुक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, बैंगन एवं टमाटर में कीट प्रबंधन एवं मशरूम, प्लास्टिक मल्चिग विधि से खेती हेतु प्रशिक्षण हेतु शोध प्रणाली पर परीक्षण परिणाम प्रस्तुत किये गये। जिले में उन्नत प्रजाति के फलदार वृक्षों कि उलब्धता बढ़ाने हेतु हाईटेक नर्सरी की स्थापना होगी। जिसके माध्यम से रामगढ़ जिले एवं आस-पास के किसानों को गुणवत्तायुक्त फल एवं सब्जी के पौधे उपलब्ध हो सकेगें। अटारी निदेशक डा अंजनी कुमार, ने कहा किसान एवं किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से उत्पादन किये जाने वाले सब्जियों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन पर जोर दिया जायेगा। युवा किसानों को खेती की ओर आकर्षित करने हेतु सघन खेती तकनीक एवं जलवायु अनुकूल फसल प्रणाली, बायोफोर्टिफाइड किस्मों को कृषि प्रणाली में अपनाने हेतु किसानों को कहा गया। मुख्य अतिथि एवं विषिष्ठ अतिथियों के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के तालाब में मछली का फिन्गरलिग डाला गया। डा. जगन्नाथ उराव निदेशक, प्रसार शिक्षा, बी.ए.यू., राची. के.के. शर्मा, निदेशक भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद अनुसंधान संस्थान, राची. ने अभय कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, भा.कृ.अनु.प. का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना, जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र किशोर, उपेंद्र साह, डी.डी.एम., नाबार्ड, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, सदस्य, क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति, नाबार्ड, मनोज ठाकुर जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़, डा. आरके. सिंह ने विचार व्यक्त किए। बैठक में डा सोमेश्वर भगत, केन्द्रीय भूमि चावल अनुसंधन केन्द्र, हजारीबाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगढ़ के डा. इन्द्रजीत, डा. धर्मजीत ,सनी कुमार, संतोष बेदिया, जरासंध महतो उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।