Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: नेमरा गांव पहुंचीं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन, गांव वाले से मिलकर जाने हाल-चाल

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:04 AM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धांजलि भोज में लगभग दो लाख लोग शामिल हुए। उनकी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन ने नेमरा गांव का दौरा किया ग्रामीणों से मिलीं और उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में भाग लिया।

    Hero Image
    भाजपा नेता सीता सोरेन मंगलवार को अपने ससुर के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। सोशल मीडिया

    डिजिटल डेस्क, रामगढ़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में किया गया। श्रद्धांजलि भोज में करीब दो लाख लोग शामिल हुए। अब उनकी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन मंगलवार को अपने ससुर के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राज्यपाल संतोष गंगवार और योग गुरु बाबा रामदेव शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव रामगढ़ पहुंचे।

    देश भर से गणमान्य व्यक्ति, सांसद, विधायक और कई अन्य नेता राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर नेमरा में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे।