विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘जेल भेज देंगे’ कहकर महिला को डराया, रामगढ़ में पुलिस की वर्दी में साइबर अपराधियों ने ठगे 11449 रुपये  

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:58 AM (IST)

रामगढ़ के बरलंगा में एक महिला को साइबर अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर धमकाया और ₹11,449 ...और पढ़ें

पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर महिला से साइबर ठगी।

पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर महिला से साइबर ठगी।

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। रामगढ़ के बरलंगा थाना क्षेत्र के पूरबटांड़ निवासी मंजू देवी को साइबर अपराधियों द्वारा रविवार को पुलिस की वर्दी में वीडियो काल कर डराने-धमकाने और पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने बरलंगा थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

भुक्तभोगी महिला के अनुसार, एक साइबर फ्राड व्यक्ति ने वीडियो काल के माध्यम से खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व फ्लिपकार्ट के माध्यम से सामान मंगाया गया था, और उसकी डिलीवरी करने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

इसके बाद महिला को मामले में फंसाने, गिरफ्तार करने तथा गलत मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। उसने यहां तक कहा कि पैसे नहीं देने पर उसे उठाकर ले जाया जाएगा। साइबर ठग ने अपने आप को गोला थाना का पुलिस पदाधिकारी बताया। लगातार धमकी और भय के कारण महिला ने उसके बताए बैंक खाता नंबर में अलग अलग तीन बार मे 11,449 रुपये स्थानांतरित कर दिए। राशि भेजने के बाद स्थानीय स्तर पर जानकारी लेने पर उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क, चमनगंज-बेकनगंज समेत कई क्षेत्रों से जुड़े गिरोह पुलिस के निशाने पर

यह भी पढ़ें- कंबोडिया से भारत में साइबर ठगी का खेल, डिजिटल अरेस्ट के 6 लाख के केस में दो जालसाज गिरफ्तार