विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोला में जंगली सियार का आतंक, सात ग्रामीण घायल; वन विभाग पर उठे सवाल

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:45 PM (IST)

गोला प्रखंड में जंगली सियार के हमले में सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी ...और पढ़ें

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था और मुआवजे की मांग।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था और मुआवजे की मांग।

HighLights

  1. गोला में जंगली सियार के हमले में सात लोग घायल हुए।

  2. एक महिला गंभीर रूप से घायल, रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर।

  3. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजे की मांग की।

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। गोला प्रखंड क्षेत्र में जंगली सियार ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया।

गंभीर रूप से घायल मेरचो देवी को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में बाबलोंग निवासी सुनीता देवी (28 वर्ष) और बीसा निवासी सूरज कुमार मुंडा (31 वर्ष), अंशु कुमारी (14 वर्ष), पदुम देवी (34 वर्ष), मेरचो देवी (41 वर्ष), बलू महतो (68 वर्ष) तथा अघणु मांझी (45 वर्ष) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सभी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। वह जिस ओर गया, वहां लोगों को निशाना बनाता रहा। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में भी जंगली जानवरों के हमले का डर सता रहा है। सूचना मिलने पर जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की जानकारी ली।

उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के हमले में लोग लगातार घायल हो रहे हैं।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस पहल जरूरी है। वन विभाग घटना के बाद औपचारिकता निभाने के बजाय पहले से सतर्कता बरते और प्रभावित गांवों में निगरानी व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे।

यह भी पढ़ें- झारखंड में 9519 सूखे बोरवेलों को मिलेगा नया जीवन, वीबी-जी राम जी योजना से बढ़ेगा भूजल स्तर

यह भी पढ़ें- विंटर पेट्रोलिंग शुरू: रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कड़ी, 1 दिसंबर से कोडरमा होकर चलनेवाली अजमेर-सियालदह समेत कई ट्रेनें रद व रीशेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।