विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक करोड़ की सड़क एक हफ्ते में उखड़ी, रामगढ़ में भड़का ग्रामीणों का गुस्सा; मजदूरों को रोका

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:43 AM (IST)

रामगढ़ के भुरकुंडा में पाली पंचायत के ओरियातु चौक से करमचमटी तक बनी 1.7 किमी सड़क एक सप्ताह में ही ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन। जागरण

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन। जागरण

HighLights

  1. एक सप्ताह में ही उखड़ी 1.7 किमी लंबी सड़क।

  2. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन।

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई पाली पंचायत के सुदूरवर्ती ओरियातु चौक से करमचमटी तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महज एक सप्ताह पूर्व बनी कालीकरण सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

घटिया निर्माण और अनियमितता से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर सफेद लाइन बनाने आए मजदूरों का काम रोक दिया और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी क्लासिक इंजीकॉम द्वारा सड़क बनाने में घटिया सामग्री और तय मानकों की अनदेखी की गई है।

कुल 1.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क में करीब 500 मीटर कालीकरण तथा शेष हिस्से में कंक्रीट का निर्माण कराया गया है। कालीकरण हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि गिट्टी और अलकतरा अलग होने लगा है, जिससे सड़क में गड्ढे उभरने लगे हैं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उखड़ी हुई सड़क की गुणवत्ता में सुधार कर इसे दोबारा ठीक नहीं किया जाता, तब तक आगे का कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन में विनोद उरांव, पहलू उरांव, बुद्धू उरांव, दीपक उरांव, अमन उरांव, संजय उरांव, जोगेंद्र उरांव, राजेन्द्र, बसंत, रंजीत उरांव, अनिता देवी, सरिता, लक्ष्मी, अनिशा, देवंती कुमारी, शांति, सीता, राधा कच्छप और सुगनी देवी सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- रामगढ़ की बेटियों ने झारखंड में लहराया परचम, अंडर-14 में पूर्वी सिंहभूम को हराकर बनीं राज्य वॉलीबॉल चैंपियन

यह भी पढ़ें- झारखंड: रामगढ़ और जामताड़ा के 14 प्रत्याशियों पर आयोग का डंडा, 3 साल तक नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।