झारखंड: रामगढ़ और जामताड़ा के 14 प्रत्याशियों पर आयोग का डंडा, 3 साल तक नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने 2022 के पंचायत चुनाव में खर्च का ब्योरा न देने वाले रामगढ़ और जामताड़ा के 14 ...और पढ़ें

नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
14 प्रत्याशियों को तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से रोका गया।
रामगढ़ और जामताड़ा के उम्मीदवारों पर आयोग ने की कार्रवाई।
2022 पंचायत चुनाव खर्च का ब्योरा न देने पर प्रतिबंध।
राज्य ब्यूरो, रांची। वर्ष 2022 में पंचायत चुनाव लड़ने वाले वैसे प्रत्याशियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने निर्धारित अवधि तक चुनाव का खर्च का ब्योरा नहीं दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की रिपोर्ट पर उन सभी को अगले तीन वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से डिबार किया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ के 10 तथा जामताड़ा के चार प्रत्याशियों को अगले तीन वर्ष तक पंचायत चुनाव तथा निकाय चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
रामगढ़ के 10 प्रत्याशियों के नाम
रामगढ़ के जिन 10 प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें मांडू के त्रिभुवन प्रसाद, मिथिलेश महताे, सबिता देवी तथा सुमति देवी तथा पतरातू के रंजीत कुमार, खुशबू देवी, रंजीत कुमार, झरी मुंडा, रामफल बेदिया, अरविंद कुमार तथा उषा देवी सम्मिलित हैं।
इसी तरह, जामताड़ा के चंद्रेश्वर भैया, सिमली टुडू, ग्यास मियां तथा नरगिस खातून के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में 25-26 नवंबर को SIR और खनिज कानून पर होगी चर्चा, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव