विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ के जंगल में चल रही थी अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी, पुलिस ने भट्ठी तोड़ी; 70 किलो जावा महुआ नष्ट

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने रामगढ़ के रेलीगढ़ा दोतल्ला जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में ...और पढ़ें

रेलीगढ़ा के जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करती गिद्दी थाना पुलिस। जागरण

रेलीगढ़ा के जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करती गिद्दी थाना पुलिस। जागरण

HighLights

  1. रामगढ़ के रेलीगढ़ा दोतल्ला स्थित जंगल-झाड़ी में अवैध महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त।

  2. पुलिस ने करीब 70 किलो जावा महुआ नष्ट किया।

  3. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह की गई छापामारी।

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। गिद्दी थाना पुलिस ने रेलीगढ़ा दोतल्ला स्थित जंगल-झाड़ी में छिपाकर रखी गई अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी को पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामारी कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार कर रखा गया करीब 70 किलो जावा महुआ भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया। गिद्दी थाना के अनि रमेशचंद्र हजाम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रेलीगढ़ा दोतल्ला के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह जंगल-झाड़ी में छापेामारी की।

इस दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई अवैध शराब निर्माण की भट्ठी और करीब 70 किलो जावा महुआ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही भट्ठी को ध्वस्त कर जावा महुआ को नष्ट कर दिया, ताकि उससे अवैध शराब का निर्माण नहीं किया जा सके। छापामारी में गिद्दी थाना के अनि रमेशचंद्र हजाम, अनि दामो राम बोयपाई, सअनि सिदयू पूर्ति समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। 

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा रामगढ़ का नाम! इंस्पायर अवॉर्ड में चुने गए जिले के 3 छात्र; दिल्ली में बढ़ाएंगे मान

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में एनएच-33 पर हादसों को दावत दे रहे बिजली के तार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा