Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन सट्टा में अधिक पैसा कमाने की चाह, रामगढ़ में कर्ज में डूबे युवक ने लगाई फांसी

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 03:26 PM (IST)

    रामगढ़ के गिद्दी में मनोज महतो के 22 वर्षीय पुत्र रोहित महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह उसके भाई रोबिन को हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। परिजनों और कॉलोनी वासियों में शोक का माहौल है। ऑनलाइन सट्टेबाजी में कर्ज के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    कर्ज में डूबने के कारण युवक ने जीवन लीला की समाप्त। (जागरण)

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। गिद्दी सी नए पानी टंकी निवासी मनोज महतो के 22 वर्षीय पुत्र रोहित महतो ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    रोहित में अपने माइंस क्वार्टर में लगे लोहे के एंगल में मां की साड़ी का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। रोहित के फांसी लगाने की जानकारी रविवार की सुबह में उसके बड़े भाई रोबिन महतो द्वारा उसे उठाने जाने के बाद हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोबिन ने अपने छोटे भाई को फांसी लगा लटका देख परिजनों के सहयोग से उसे जमीन पर उतारा। परंतु तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने डाड़ी मुखिया लखन लाल महतो व आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

    बाद में लखन लाल महतो ने गिद्दी थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी होने के बाद गिद्दी थाना के अनि कुमार अश्विन व सअनि मोहन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

    वहीं, रोहित के फांसी लगाने की जानकारी के बाद दादा परमेश्वर महतो, दादी पदूम देवी, पिता मनोज महतो, माता उर्मिला देवी, चाचा सिनोद महतो, भाई रोबिन महतो, बहन प्रतिमा कुमारी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    रोहित की फांसी लगाने की खबर के बाद मनोज महतो के घर पर मुखिया लखन लाल महतो, गुलाबचंद्र प्रसाद, ब्रहम्देव सिंह, सतीश चौधरी, दिनेश यादव समेत दर्जनों कॉलोनी वासियों की भीड़ लग गई।

    परिजनों ने बताया कि रात दस बजे रोहित खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने चला गया। सुबह रोबिन को रांची रिम्स में भर्ती मामा के पास जाना था। तो उसने रोहित को नयामोड़ तक छोड़ देने के लिए उठाने गया, तो देखा की रूम बंद है।

    जबकि रूम का दरवाजा कभी बंद नहीं होता था। रोबिन ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि रोहित साड़ी के सहारे लोहे के एंगल में फांसी लगाकर लटका हुआ है। जब उसे जमीन पर उतारा तो उसकी जीभ बाहर निकली थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

    रोबिन ने बताया कि रोहित लातेहार में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद कॉलोनी वासियों के बीच दबे जुबान में चर्चा हो रहा था कि ऑनलाइन सट्टा में अधिक पैसा कमाने की चाह में कर्ज में डूबने के कारण ही रोहित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    जबकि रोहित ने शनिवार को किसी अपने एक दोस्त से सोलह हजार व पिता से शाम को मोबाइल पर पैसा मांग कर लिया था। उधर गिद्दी थाना पुलिस रोहित के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

    चर्चा है कि रोहित काफी दिनों से ऑनलाइन फ्रॉड के चक्कर में फंस कर अधिक पैसा कमाने की चाह में कर्ज लेकर पैसा इंवेस्ट कर रहा था। कर्ज अधिक होने के कारण ही युवक फांसी लगाया होगा।