विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले प्यार, फिर वादा... रामगढ़ में शादी का झांसा देकर सालों तक किया यौन शोषण; सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:55 AM (IST)

रजरप्पा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकर जाने के आरोप में ...और पढ़ें

रामगढ़ से युवक को यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया।

रामगढ़ से युवक को यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए।

  2. शादी से मुकरने पर युवती ने रजरप्पा थाने में शिकायत की।

संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। पहले प्यार हुआ, फिर शादी का वादा कर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक बार-बार बात टालता रहा और आखिरकार शादी से इन्कार कर दिया। 

दरअसल, इसके बाद युवती ने रजरप्पा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर और चाकू की नोक पर उसके साथ यौन शोषण किया गया। युवती के अनुसार, जब उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करता रहा।

आरोपित की पहचान चितरपुर बाजार टांड़ से जरियो निवासी मोबिन अंसारी, पिता महबूब अंसारी के रूप में हुई है। युवती दुलमी प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद रजरप्पा थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

कांड के अनुसंधान अधिकारी अवर निरीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें- सबूतों के अभाव में दुष्कर्म का आरोपित बरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद की 10 साल की सजा

यह भी पढ़ें- देवरिया: घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, ट्रक चालक व खलासी पर आरोप

यह भी पढ़ें- रामगढ़: चुट्टुपालू घाटी में हादसों पर अब NHAI की जवाबदेही तय, मैनेजर समेत कई पर FIR; CCTV भी नहीं कर रहा काम