विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया: घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, ट्रक चालक व खलासी पर आरोप

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:07 PM (IST)

देवरिया में एक किशोरी के साथ ट्रक चालक और खलासी ने दुष्कर्म किया। घर से नाराज होकर निकली किशोरी को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बलरामपुर की किशोरी से ट्रक में दुष्कर्म का आरोप।

  2. चालक ने बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठाया, खलासी भी शामिल।

  3. सलेमपुर में जीरो एफआईआर, बलरामपुर पुलिस को भेजी गई।

जागरण संवाददाता, देवरिया। बलरामपुर जिले की किशोरी के साथ ट्रक में चालक व खलासी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घर से नाराज होकर निकली किशोरी सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक ट्रक चालक ने उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठा लिया।

कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक खलासी को चलाने के लिए दे दिया। इसके बाद आरोप है कि चालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस को दी जानकारी में खलासी पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रक चालक व खलासी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं, जो सीतापुर से ट्रक लेकर सिवान जा रहे थे।

रविवार की सुबह ट्रक सलेमपुर पहुंचा। चालक के चाय पीने के लिए रुकने पर किशोरी मौका पाकर ट्रक से उतर गई। इसके बाद वह सीधे सलेमपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठाया गया था और रास्ते में उसके साथ घटना हुई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सलेमपुर पुलिस ने शून्य एफआइआर दर्ज की। आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण बलरामपुर पुलिस को भेज दिया गया है। किशोरी को सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए देवरिया स्थित वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित जिले की पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में आंगनबाड़ी भर्ती अटकी: आय प्रमाणपत्रों के सत्यापन में देरी, मिले 10 संदिग्ध प्रमाणपत्र