विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ के अमित और सुमित का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, झारखंड टीम में दिखाएंगे दम; आज होंगे बडोदरा रवाना

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:44 AM (GMT+05:30)

रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमित कुमार और सुमित कुमार का चयन 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप ...और पढ़ें

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. अमित और सुमित का झारखंड खो-खो टीम में चयन।

  2. 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में लेंगे भाग।

जागरण नेटवर्क, रामगढ़। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अमित कुमार और सुमित कुमार का चयन 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुजरात के वडोदरा में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी बुधवार, 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए वडोदरा रवाना होंगे।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में जगह बनाना दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे रामगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, प्राचार्य और समस्त विद्यालय परिवार ने अमित कुमार एवं सुमित कुमार को बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया। 

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगी झारखंड के 7 नगर निगमों की टीमें, हजारीबाग में 20 नवंबर से मेयर लीग का आगाज

यह भी पढ़ें- झारखंड के 5 DSP का IPS कैडर में प्रमोशन तय, UPSC की बैठक में लगी मुहर; लिस्ट में कौन-कौन

यह भी पढ़ें- CCL तोपा प्रोजेक्ट का काम ठप करने का अल्टीमेटम, रामगढ़ में 18 नवंबर से शुरू होगा आंदोलन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।