विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेवा की राह योजना गरीबों के लिए वरदान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Feb 2020 06:52 PM (IST)

संवाद सहयोगी रामगढ़ छावनी परिषद की ओर से न्यू बस स्टैंड में सेवा की राह योजना के तहत खोला गया ...और पढ़ें

सेवा की राह योजना गरीबों के लिए वरदान
सेवा की राह योजना गरीबों के लिए वरदान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : छावनी परिषद की ओर से न्यू बस स्टैंड में सेवा की राह योजना के तहत खोला गया वस्त्र स्टैंड गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। इस योजना के तहत वहां पर लोगों से पुराने कपड़े, जूते, किताब, दवा आदि जो भी संपन्न लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा हैं उसे वहां पर दान स्वरूप रखने की अपील की गई है। ताकि उन सामानों को जरूरतमंदों के बीच बांटकर उनकी सहायता की जा सके। इसी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को वर्णवाल समाज के अध्यक्ष पंकज वर्णवाल सप्तनिक प्रियंका देवी ने सीइओ से मुलाकात किया। मुलाकात के क्रम में अध्यक्ष ने सीइओ को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी को योजना के सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही आम लोगों से अपील भी किया कि जो भी सामान उनके लिए बेकार साबित हो रहा हैं, उसे सेवा की राह स्टैंड बॉक्स में दान करे। ताकि गरीब-गुरबों को मदद मिल सके। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जनता का सहयोग चाहिए। तभी विकास की लकीर और लंबी खींच सकेंगे।