Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक अमर बाउरी ने छिन्नमस्तिके मंदिर की की पूजा-अर्चना

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jan 2020 09:26 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शनिवार क। ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधायक अमर बाउरी ने छिन्नमस्तिके मंदिर की की पूजा-अर्चना

    संवाद सूत्र, रजरप्पा : झारखंड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। रजरप्पा पहुंचने पर यहां पर उन्होंने विधिवत रूप से मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद नारियल बलि देकर पंडित द्वारा रक्षा सूत्र भी बंधवाए। उसके बाद मां से मांगी गई मन्नत के अनुसार बकरे की बलि भी चढ़ाई। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूजा -र्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक अमर बाउरी ने कहा कि वे अपने विधानसभा के साथ साथ पुरे झारखंड प्रदेश के सुख, समृद्धि, शांति के साथ पूरे प्रदेश में खुशहाली हो, इसकी माता से कामना करने आया हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड के तमाम लोगों के साथ भाजपा हमेशा खड़ी है। राज्य का विकास कैसे हो इसके लिए भाजपा वर्तमान सरकार को हमेशा दिशा दिखाने का काम करेगी। जेएमएम सरकार के गलत नीतियों का भाजपा हमेशा विरोध करेगा। कहा, एनआरसी और सीएए का समर्थन करते है और यह कानून जल्द ही राज्य में लागू होगा। कहा कि वर्तमान सरकार का अपना एजेंडा है। इस कारण से पत्थलगढ़ी पर हुए केस को वापस लिया गया है। मौके पर अश्विनी पांडे, भाजपा युवा नेता बबली सिहं, आशिष अग्रवाल, राहूल पासवान, छोटू केवट, कृष्णा केवट, जेटीडीसी के कृष्णा प्रसाद, गणेश साव सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें