Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1985 से जब भी चुनाव में उतरे टेकलाल बन गए मांडू के लाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:58 PM (IST)

    जब चुनाव में उतरे टेकलाल महतो--

    1985 से जब भी चुनाव में उतरे टेकलाल बन गए मांडू के लाल

    संजय मंडल, मांडू (रामगढ़) : मांडू विधानसभा चुनाव में स्व. टेकलाल महतो 1985 से जब भी चुनाव मैदान में उतरे वे बन गये मांडू के लाल। स्व. टेकलाल महतो 1985 से लगातार चार बार जीत दर्ज करते हुए विरोधियों पर हावी रहे। स्व. टेकलाल महतो 1985, 1990, 1995, 2000 और 2009 में विरोधियों को पस्त कर चुनाव में जीत हासिल की थी। एक बार भी कोई विरोधी चुनाव मैदान में चुनौती पेश नहीं कर सके। स्व. टेकलाल महतो झारखंड के गिने चुने राजनीतिक हस्तियों में थे। इनके पास जीत का शानदार रिकार्ड है। वैसे स्व. टेकलाल महतो 1977 और 1980 में भी मांडू विधानसभा से चुनाव लडे़ थे, पर जीत दर्ज नहीं कर सके थे। 1977 में वे 4330 और 1980 में 9092 मत प्राप्त कर क्रमश: चौथे और तीसरे स्थान पर रहे थे। 1977 में गोपालशरण सिंह और 1980 में रमणिका गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। 2005 में गिरीडीह से सांसद बनने के बाद वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े। उनकी जगह पर उनके बड़े पुत्र झामुमो के टिकट से चुनाव लडे़, इन्हें जदयू के खीरू महतो ने हराया। 2011 में स्व टेकलाल महतो के निधन के बाद हुए मांडू विधानसभा उपचुनाव में उनके छोटे पुत्र जय प्रकाश भाई पटेल झामुमो से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने पुन: 2014 विधानसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीत कर जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाया। 2019 में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भाजपा का दामन थाम चुनाव मैदान में हैट्रिक लगाने उतरे हैं। वे इस बार मांडू विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं। हलाकि भाजपा को अब तक मांडू विधानसभा में जीत नहीं मिली है। इस बार भी विरोधियों के लिए जेपी पटेल के किले को ध्वस्त करना चुनौती होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष जीते प्राप्त मत दूसरे स्थान पर प्राप्त मत

    1985 टेकलाल महतो 22545 कमलाचंद उपाध्याय 15972

    1990 टेकलाल महतो 41125 मनकुवंर बेदिया 11693

    1995 टेकलाल महतो 39771 रामेष्वर साहू 20728

    2000 टेकलाल महतो 49022 खीरू महतो 19458

    2009 टेकलाल महतो 37198 कुमार महेश सिंह 29220

    2011 जयप्रकाश भाई पटेल 52404 कुमार महेश सिंह 28636

    2014 जयप्रकाश भाई पटेल 78499 कुमार महेश सिंह 71487

    comedy show banner
    comedy show banner