Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन

    कालीनाथ चौक में त्रयोदशी पर शुक्रवार की देर रात को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी चंदर महतो के द्वारा रावण के पुतले को पलिता लगाकर दहन किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:13 PM (IST)
    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन

    संसू, गोला : कालीनाथ चौक में त्रयोदशी पर शुक्रवार की देर रात को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी चंदर महतो के द्वारा रावण के पुतले को पलिता लगाकर दहन किया गया। रावण के पुतले को पलिता लगाने से पूर्व उन्होंने उपस्थित सैकड़ो लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रावण दहन असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। सत्य का मार्ग कठिन है परंतु विजय सत्य की ही होती है। कठिन परिश्रम और ईमानदार सेवा से लक्ष्य की ओर हमेशा हमें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा हमारी संस्कृति में शामिल है। क्रोध और अहंकार के कारण रावण जैसे तेजस्वी और पराक्रमी राजा रावण का भी वध हो जाता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के लिए आयोजकों की सराहना की। इसके पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का भव्य स्वागत फूलमाला से किया। मौके पर पार्षद कपिलदेव मुंडा, मणिलाल गोश्वामी, कुलदीप साव, नित्यानंद महतो, लालटु कुमार चन्द्रा, नवकुमार महतो, जलेश्वर महतो,पवन कुमार प्रमाणिक, संजय महतो, मनोज महतो, कृष्णा महतो,लोकनाथ गोश्वामी, विकास पोद्दार, सुभाष पोद्दार, केशव प्रसाद, सुनिल कुमार महतो आदि सैकड़ों दर्शकों की भीड़ मौजूद थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें