विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाइटिंग भी, बाइटिंग भी! झारखंड में पड़ोसी ने महिला को दिया 'Love Bite'; बेहोश कर पैसे और जेवर लेकर फरार

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:49 AM (IST)

पतरातू के तालाटांड में दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में एक महिला को दांत काटकर गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. पतरातू के तालाटांड में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट।

  2. एक महिला ने दूसरी को दांत काटकर गंभीर रूप से घायल किया।

जागरण संवाददाता, रामगढ़ (पतरातू)। पतरातू के तालाटांड में पड़ोसियों के बीच कोई मामूली कहासुनी नहीं हुई, बल्कि पूरा 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' देखने को मिला।

यह मामला पतरातू थाने तक जा पहुंचा है, जहां गुलबसा परवीन ने अपनी पड़ोसी रबिया खातून और उनके पति कुरबान अंसारी पर घर में घुसकर 'धावा' बोलने का आरोप लगाया है। गुलबसा की मानें तो बात सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं रही- रबिया ने तो हद ही कर दी और 'अटैक' करने के लिए सीधे अपने दांतों का ही इस्तेमाल कर डाला। रबिया के इस 'टूथ-अटैक' से गुलबसा ऐसी घायल हुईं कि वह बेहोश हो गईं।

अब कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता। गुलबसा का आरोप है कि उनके बेहोश होते ही कुरबान और रबिया ने 'मौके पर चौका' मारा और घर में रखे 15 हजार रुपये कैश के साथ-साथ गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने पतरातू थाना कांड संख्या 237/26 दर्ज कर लिया है और इस 'अनोखी भिड़ंत' और चोरी के मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें- 2026 में नहीं हो पाएगा झारखंड में पंचायत चुनाव, ओबीसी आरक्षण का फंस रहा पेच; 2027 के अप्रैल-मई में मतदान संभव

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: मौसम का फुल ड्रामा अभी बाकी है! झारखंड के 14 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- झारखंड में गणेश पूजा से लेकर छठ तक... पंडालों में बिजली का ऐसे करें इंतजाम, वरना मुश्किल में पड़ सकती है पूजा समिति  

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में SC-ST परिवारों के लिए बड़ी पहल, गंभीर बीमारी के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद; ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर; तीनों आरोपी गिरफ्तार