रामगढ़ में SC-ST परिवारों के लिए बड़ी पहल, गंभीर बीमारी के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद; ऐसे करें आवेदन
रामगढ़ जिले में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के जरूरतमंदों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 'डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड स्कीम' के तहत वित्तीय सहायता मिलेगी।

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड स्कीम गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए संबल।
रामगढ़ के एससी/एसटी वर्ग को मिलेगी 5 लाख तक की आर्थिक सहायता।
संवाद सहयोगी, रामगढ़। अगर आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं और परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, तो गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। रामगढ़ जिले में जरूरतमंद लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने की पहल शुरू की गई है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से 'डॉ. अंबेडकर मेडिकल एंड स्कीम (रिवाइज्ड-2026)' संचालित की जा रही है। योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
किन बीमारियों में मिलेगी मदद?
योजना में हृदय रोग, कैंसर, किडनी एवं अंग प्रत्यारोपण, ब्रेन सर्जरी समेत अन्य गंभीर असाध्य रोगों को शामिल किया गया है।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
- आवेदक SC/ST वर्ग से संबंधित हो।
- परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।
- गंभीर बीमारी के इलाज की जरूरत हो।
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल की गई है। जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने बताया कि योजना की गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। जिले के सभी पात्र और जरूरतमंद नागरिक योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
