यज्ञ के दूसरे दिन परिक्रमा के लिए उमड़ी भीड़
संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) बड़का चुंबा पंचायत अंतर्गत पारबागी में यज्ञ समिति पारबागी द्वारा श्रीश्री 10 यज्ञ शरू हुआ।
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : बड़का चुंबा पंचायत अंतर्गत पारबागी में यज्ञ समिति पारबागी द्वारा श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञमंडप में ऊं नमो: शिवाय, पवन पुत्र हनुमान की जय आदि के जप से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो गया। वहीं यज्ञाचार्य शंकर पांडेय (चुंबा), आचार्य शुभम पांडेय (वाराणसी), पलटन शास्त्री, सहायक सुनील पांडेय, अरूण पांडेय, संतोष पांडेय ने मुख्य यजमान अवधेश साव पत्नी लीलावती देवी, दिनेश्वर ठाकुर पत्नी आशा देवी, सुखदेव ठाकुर पत्नी पार्वती देवी, रमेश गुप्ता पत्नी गीता देवी, उमेश गुप्ता पत्नी मंजू देवी, वकील ठाकुर पत्नी वीणा देवी, लखन साव पत्नी प्रियंका देवी, सफी बैठा पत्नी गंगोत्री देवी, रोहित साव पत्नी जसवा देवी, ज्ञानी बैठा पत्नी बबीता देवी, कौलेश्वर ठाकुर कांति देवी, छविनाथ गुप्ता पत्नी तिलेश्वरी देवी को विधि विधान से वैदी पूजन, अरणी मंथन, अन्ना अधिवास, धृता अधिवास, फला अधिवास, समस्त अधिवास व हवन कराया। इसके बाद आरती, पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव पिटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष कौलेश्वर प्रजापति, राजेंद्र कुशवाहा उर्फ राजू, संतोष मोदी, जोगेंद्र रजक, मनोज महतो, तोकेश सिंह, हरि महतो, सुनील मिश्रा, प्रभात बेलथरिया, पुरनजय मिश्रा, ललन शर्मा, लक्ष्मण सोनी, प्रकाश साव, अरविद प्रसाद गुप्ता, कमलेश कुमार, रामसेवक ठाकुर, बैजनाथ बैठा, देवानंद ठाकुर, रामानंद सोनी, नरेश ठाकुर, विक्की ठाकुर, टिकू गुप्ता, जितेश गुप्ता, विशाल, राहुल, बृजकिशोर रजक, प्रकाश, विष्णु, मुकेश, विशाल, सूरज, पिटू, अनिल बैठा, संतोष रजक, रंधीर शर्मा, राजकुमार ठाकुर, विकास महतो, किशोर सोनी, सतीश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, नंदन कुमार समेत सैकड़ों महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।
---
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।