Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 08 Oct 2018 06:05 PM (IST)

    बरकाकाना : पूर्व-मध्य रेल धनबाद मंडल प्रबंधन के निर्देश पर बरकाकाना जंक्शन से खुलने व गुजरने

    कई पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला

    बरकाकाना : पूर्व-मध्य रेल धनबाद मंडल प्रबंधन के निर्देश पर बरकाकाना जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी बरकाकाना स्टेशन मास्टर पीके गांगुली ने दी।

    उन्होंने बताया कि 53323 अप आसनसोल-बरकाकाना सवारी गाड़ी 23.35 बजे आगमन, 53324 डाउन बरकाकाना-आसनसोल सवारी गाड़ी 3 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 53525 अप बरकाकाना-वाराणसी सवारी गाड़ी 03.50 बजे प्रस्थान, 53526 डाउन वाराणसी-बरकाकाना सवारी गाड़ी 22.05 बजे आगमन, 53357 अप बरकाकाना-डेहरीऑनसोन 06.15 बजे प्रस्थान, 53358 डाउन डेहरीऑनसोन सवारी गाड़ी आगमन 00.15 बजे आगमन, 53343 अप गोमो-चोपन सवारी गाड़ी आगमन 08.40 बजे और प्रस्थान 08.55 बजे, 53344 चोपन-गोमो सवारी गाड़ी आगमन 15.05 बजे और प्रस्थान 16.15 बजे, 53347 अप गोमो-बरवाड़ीह सवारी गाड़ी आगमन 12.12 बजे और प्रस्थान 12.22 बजे, 53348 डाउन बरवाड़ीह-गोमो सवारी गाड़ी आगमन 10.05 बजे और प्रस्थान 10.25 बजे, 53373 अप कोडरमा-बरकाकाना सवारी गाड़ी आगमन 15.20 बजे और 53374 डाउन बरकाकाना-कोडरमा प्रस्थान 18.00 बजे करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner