विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCL में अब एआई से मिलेगी हर जरूरी जानकारी, बरकाकाना टीम ने तैयार किया ‘ताओजी मॉडल’

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:38 AM (IST)

सीसीएल की बरकाकाना टीम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित 'ताओजी मॉडल' विकसित किया है। यह मॉडल कर्मचारियों और आम लोगों ...और पढ़ें

बरकाकाना में निर्मित ताओजी मॉडल। जागरण

बरकाकाना में निर्मित ताओजी मॉडल। जागरण

जागरण संवाददाता, बरकाकाना (रामगढ़)। सीसीएल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना की टीम ने अभिनव पहल करते हुए ‘ताओजी मॉडल’ विकसित किया है। यह एआई आधारित प्रश्न-उत्तर प्रणाली है, जिसके माध्यम से सीसीएल और कोल इंडिया लिमिटेड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल, तेज और सुविधाजनक तरीके से प्राप्त की जा सकेंगी।

‘ताओजी मॉडल’ के माध्यम से सीसीएल की पेंशन योजना, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, चिकित्सा बिल एवं चिकित्सा सुविधाओं, विभिन्न परिपत्रों, नियम-कायदों, ई-कचरा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, खदान एवं खनन कार्य, भारी खनन मशीनों सहित विभिन्न तकनीकी और सामान्य विषयों से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकेगी।

इसका उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस पहल को साकार करने में महाप्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में धीरज कुमार, कुमार अमित, अजीत कुमार, शशि पंकज तथा मुख्य रूप से उप प्रबंधक (उत्खनन) पारितोष शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूरी सीआरएस बरकाकाना टीम के सामूहिक प्रयास से तैयार यह माडल सीसीएल में एआई और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छह अक्टूबर को सीसीएल मुख्यालय में ‘ताओजी मॉडल’ का उद्घाटन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सीएमडी, मानव संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मॉडल के उद्घाटन के बाद इसके माध्यम से सीसीएल से संबंधित विभिन्न जानकारियों को अधिक व्यवस्थित और सहज तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें- रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में कोयला लदे हाइवा का ब्रेकफेल, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; दर्जनों घायल

यह भी पढ़ें- चंपारण से रामगढ़ तक: जानिए झारखंड की धरती पर कैसी रही महात्मा गांधी की ऐतिहासिक यात्राएं और उनके अनसुने किस्से